Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संत मराजी महाराज से जुड़ा है श्रीक्षेत्र आसेगांव, नवरात्र उत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

Religious and Spiritual: यवतमाल जिले के बाभुलगांव तहसील स्थित आसेगांव देवी का प्राचीन शक्तिपीठ नवरात्र उत्सव की भव्य शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 24, 2025 | 05:19 PM

संत मराजी महाराज से जुड़ा है श्रीक्षेत्र आसेगांव (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: यवतमाल जिले के बाभुलगांव तहसील स्थित आसेगांव देवी का प्राचीन शक्तिपीठ नवरात्र उत्सव की भव्य शुरुआत के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घटस्थापना संपन्न हुई। अब अगले नौ दिनों तक यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। आसेगांव देवी मंदिर से जुड़ी एक प्राचीन कथा है। सन 1670 में यहां मराजी नामक एक परम भक्त रहते थे। वे दिनभर गांव के मवेशियों को चराते और शाम को गोठान की सफाई करते।

कहा जाता है कि उन्होंने उस समय ही गांववालों को स्वच्छता का संदेश दिया। उनकी गोमाता की निरंतर सेवा देखकर माता जगदंबे प्रसन्न हुईं और उन्हें साक्षात दर्शन दिए। दारव्हा तहसील के श्रीक्षेत्र धामणगांव देवी के संत मुंगसाजी महाराज के शिष्य श्री घोगलाजी महाराज की रचनाओं में भी संत मराजी महाराज और आसेगांव देवी का उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि एक दिन जब मराजी अपने मवेशियों को घर की ओर लौटा रहे थे, तभी देवी ने उन्हें आदेश दिया – “मुझे अपने घर ले चलो, वहीं से समाज का कल्याण होगा। लेकिन ध्यान रखना, पीछे मुड़कर मत देखना।”

ग्रंथ दिंडी यात्रा

मराजी आगे बढ़ते रहे परंतु उनकी उत्कंठा बढ़ गई और उन्होंने पीछे मुड़कर देख लिया। तभी माता वहीं अदृश्य हो गईं। उसी स्थान पर बाद में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस वर्ष भी संस्थान की ओर से विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु महाराष्ट्र के साथ अन्य राज्यों से भी दर्शन हेतु यहां पहुंचेंगे। 30 सितंबर को ग्रंथ दिंडी यात्रा निकाली जाएगी। 1 अक्टूबर को भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा। संस्थान की ओर से श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर माता की कृपा प्राप्त करने का आवाहन किया गया है।

ये भी पढ़े: बाढ़ का पानी पहुँचा अहिल्या देवी के चोंडी गांव तक, किसानों ने सरकार से तत्काल मुआवज़े की माँग की

मिट्टी के परकोटे से हुई शुरुआत

प्रारंभ में मिट्टी के परकोटे से मंदिर बनाया गया था, लेकिन अब यहां भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। सोलहवीं शताब्दी से इस स्थान पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राज्य के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठोड़ के सहयोग से इस संस्थान को क श्रेणी का दर्जा मिला है। संस्थान को बड़े पैमाने पर निधि प्राप्त हुआ है, जिससे भक्त निवास और परिसर का सुशोभीकरण कार्य संपन्न हुआ है।

Various programs are being organized under asegaon shrikshetra navratri festival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 05:19 PM

Topics:  

  • Navratri
  • Shardiya Navratri
  • Yavatmal

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड सीधे घर आ टपकी, मुंबई-असम-गुजरात से यवतमाल तक, परिवार में हड़कंप, जानें पूरा मामला

2

Shalarth ID Scam: यवतमाल जाएगी SIT टीम, पाबंदी के बीच कैसे हुईं 755 भर्तियां? TET घोटाले से कनेक्शन!

3

यवतमाल में उद्धव सेना दोफाड़, चुनाव में हार के बाद घमासान, लाठी लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, मचा हंगामा

4

विधायक को भी झुकना पड़ेगा, यवतमाल नगर परिषदों में सत्ता संघर्ष, उपाध्यक्ष-सभापति के लिए फील्डिंग सेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.