महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज
Operation Tiger 2 Maharashtra: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक। 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने के बाद अब विधायकों के टूटने का डर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Operation Tiger 2 Uddhav Thackeray MLA Split: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के छह सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के साथ जाने के बाद अब विधायकों में भी संभावित टूट की अटकलों ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि 14 विधायकों के शिंदे गुट में जाने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन अटकलों के बीच ठाकरे गुट ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।
मानसून सत्र शुरू होने से पहले उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित शिवालय कार्यालय में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। पार्टी के अनुसार विधानसभा के 20 में से 17 विधायक और विधान परिषद के 6 में से 5 सदस्य बैठक में मौजूद रहे। कुछ अनुपस्थित विधायकों ने व्यक्तिगत कारणों से नहीं आने की जानकारी पहले ही दी थी। बैठक में संगठनात्मक स्थिति, विधानसभा की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की गई।
सांसदों के जाने से बढ़ा दबाव
हाल ही में बगावत करनेवाले यूबीटी के छह सांसदों ने सोमवार को अधिकृत रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। दक्षिण मुंबई स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में डीसीएम शिंदे की मौजूदगी में उनका पक्ष प्रवेश संपन्न हुआ। दूसरी ऑपरेशन टाइगर-2 की पार्श्वभूमि में शिवालय में बुलाई गई बैठक में तीन विधायक कन्नी काट गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
आदित्य ठाकरे का पलटवार
वहीं, आदित्य ठाकरे ने सरकार पर “तोड़फोड़ की राजनीति” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को दल-बदल पर ध्यान देने के बजाय महंगाई, पानी, आंतरिक सुरक्षा और किसानों के मुद्दों पर काम करना चाहिए।
उद्धव ठाकरे जल्द देंगे जवाब
उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सांसदों के जाने के मामले पर वह अगले सप्ताह विस्तृत पत्रकार परिषद में अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों के सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं, वहां जाकर जनता को पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
ये विधायक रहे अनुपस्थित
- संजय दरेकर
- राहुल पाटिल
- संजय पोतनीस
विधानसभा के उपस्थित विधायक
बाला नर, नितिन देशमुख, सुनील राऊत, अजय चौधरी, प्रवीण स्वामी, गजानन लवटे, हारून खान, वरुण सरदेसाई, सुनील प्रभू, कैलास पाटिल, आदित्य ठाकरे, बाबाजी काले, मनोज जामसुतकर, भास्कर जाधव।
यह भी पढ़ें: पिता की हत्या के आरोपी बरी फिर भी शिंदे गुट में क्यों शामिल हुए निंबालकर? शिंदे ने खुद बताई वजह
विधान परिषद के उपस्थित सदस्य
- सचिन अहीरे
- जे.मो. अभ्यंकर
- मिलिंद नार्वेकर
- अनिल परब
- अंबादास दानवे
