यवतमाल में 8,000 सरकारी कार्यालयों में लगे स्मार्ट मीटर, बिलिंग में होगा बड़ा बदलाव
Smart Meters in Government Offices: अमरावती परिमंडल के 15,965 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यवतमाल में 8,259 दफ्तरों में इंस्टॉलेशन पूरा। अब बिजली बिल होगा सटीक और पारदर्शी।
- Written By: प्रिया जैस
स्मार्ट मीटर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Yavatmal Smart Meter Update: महावितरण के अमरावती परिमंडल अंतर्गत आने वाले 15 हजार 965 सरकारी कार्यालयों में महावितरण द्वारा स्मार्ट (टीओडी) मीटर लगाए गए हैं। ये स्मार्ट मीटर पूरी तरह प्रमाणित हैं और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हैं।
इन मीटरों के माध्यम से हर महीने का मीटर रीडिंग स्वचालित रूप से होगी, जिससे औसत बिल, मीटर रीडिंग न होने जैसी शिकायतें पूरी तरह समाप्त होंगी और बिजली उपभोक्ताओं को सटीक एवं समय पर बिजली बिल प्राप्त होगा। राज्य में कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट (टीओडी) मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसमें सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी TOD
इन मीटरों में मानवीय हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। अमरावती परिमंडल में चरणबद्ध तरीके से सभी श्रेणियों के (कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर) बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट (टीओडी) मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रारंभिक चरण में सरकारी कार्यालयों, सरकारी आवासों, मोबाइल टावरों तथा खराब मीटर वाले स्थानों पर इन मीटरों को लगाने को प्राथमिकता दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली चोरी पकड़ने गई महावितरण की टीम पर हमला, कर्मचारी से मारपीट के बाद मामला दर्ज
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
यवतमाल: दिग्रस आगार को मिली ‘राजमाता जिजाऊ’ एसटी बसें, 56 सीटों वाली आधुनिक बसों का लोकार्पण
नासिक में महावितरण का सराहनीय कदम: खुले ट्रांसफार्मरों पर लगाईं फाइबर की सुरक्षा जालियां, टलेंगे बड़े हादसे
यह भी पढ़ें – यवतमाल में 30 हजार वाहन अभी भी HSRP से दूर, अब वायुवेग टीम का चलेगा डंडा, देखें आंकडे़ें
इसके अलावा नई बिजली कनेक्शन देते समय भी स्मार्ट (टीओडी) मीटर लगाए जा रहे हैं तथा सोलर नेट मीटरिंग के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा है। कुल मिलाकर बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी इन स्मार्ट (टीओडी) मीटरों को लगाने में उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने की है।
बिजली उपयोग के अनुसार सटीक बिल देने का दावा
यवतमाल जिले में 8 हजार 259 सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट (टीओडी) मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट (टीओडी) मीटर अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग के अनुसार सटीक बिजली बिल मिलेगा। साथ ही मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से प्रति घंटे की बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे बिजली उपयोग पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।
