- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Hsrp Yavatmal Old Vehicles Action 31 December
यवतमाल में 30 हजार वाहन अभी भी HSRP से दूर, अब वायुवेग टीम का चलेगा डंडा, देखें आंकडे़ें
HSRP Yavatmal: यवतमाल जिले में 4.70 लाख पुराने वाहनों पर HSRP अनिवार्य। 31 दिसंबर अंतिम तारीख। 30 हजार वाहन अब भी बिना नंबर प्लेट। वायुवेग टीम करेगी कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस

एचएसआरपी नंबर प्लेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vayuveg Team Action: यवतमाल जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत कुल 4 लाख 70 हजार पुराने वाहन हैं। इन सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए 31 दिसंबर तक की अंतिम समय-सीमा दी है। इसके बाद एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगे वाहनों पर वायुवेग पथक (दस्ता) द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कुल 4,70,177 पुराने वाहनों में से अब तक 1,22,722 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लग चुकी है, जबकि 1,54,721 वाहन चालकों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ली है। हालांकि, अभी भी 30,423 वाहन ऐसे हैं जो एचएसआरपी प्रक्रिया से पूरी तरह दूर हैं। वाहन मालिकों को एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए अब तक पांच बार समय-सीमा बढ़ाई गई थी।
वायुवेग टीम चलाएगी विशेष अभियान
परिवहन विभाग ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में नंबर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वायुवेग टीम विशेष अभियान चलाएगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट से वाहन की ऑनलाइन पहचान संभव होगी और ई-चालान के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई आसान हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
इसी कारण इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। एचएसआरपी के बिना वाहन सड़कों पर चलाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर पहली बार 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, इसके बाद जुर्माने की राशि हर बार बढ़ती जाएगी। इस बीच, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों की संख्या बेहद कम होने से वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
संचालकों की मनमानी
बार-बार समय-सीमा बढ़ने के कारण कई वाहन मालिक इस प्रक्रिया को टालते रहे हैं। कुछ केंद्र संचालकों की मनमानी से अपॉइंटमेंट के अनुसार समय पर नंबर प्लेट नहीं मिल रही, जिससे वाहन चालकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसको लेकर वाहन मालिकों में नाराजगी है और शिकायत की कोई स्पष्ट व्यवस्था भी नहीं है।
यह भी पढ़ें – छात्राओं से धुलवाए डांस कॉस्ट्यूम, यवतमाल के नामी स्कूल में चौंकाने वाली हरकत, अभिभावक भड़के
जिले में वाहनों की स्थिति
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| पुराने वाहन | 4,70,177 |
| एचएसआरपी लगी | 1,22,722 |
| अपॉइंटमेंट ली | 1,54,721 |
| अभी भी बाकी वाहन | 30,423 |
अपॉइंटमेंट की रसीद वालों पर कार्रवाई नहीं
वाहन मालिक समय-सीमा के भीतर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवा लें। इसके बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसंबर से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कर अपॉइंटमेंट की रसीद साथ रखने वाले वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
– अतुल सूर्यवंशी, सहायक आरटीओ, यवतमाल
Hsrp yavatmal old vehicles action 31 december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMInstagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
May 18, 2026 | 01:10 PMED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
May 18, 2026 | 01:09 PMShivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM













