Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

NCP MLA Meeting: महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय (Merger) की सुगबुगाहट तेज हो गई है। डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को विधायकों की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें अहम फैसला संभव है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 16, 2026 | 03:41 PM

सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sunetra Pawar Meeting Mumbai: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर से दोनों गुटों के प्रस्तावित विलय (Merger) की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार मंगलवार को मुंबई में पार्टी के विधायकों के साथ एक हाई-प्रोफाइल मीटिंग करने वाली हैं।

विधायकों से वन-टू-वन चर्चा की तैयारी

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक दिलीप वाल्से पाटिल ने पुष्टि की है कि उन्हें सुनेत्रा पवार की ओर से सभी विधायकों की बैठक का संदेश मिला है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी का भविष्य और शरद पवार गुट के साथ संभावित विलय है। सुनेत्रा पवार किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले सभी विधायकों की व्यक्तिगत राय जानना चाहती हैं, ताकि पार्टी में किसी भी प्रकार के असंतोष की गुंजाइश न रहे।

नेतृत्व हमें भरोसे में ले: विधायकों की मांग

विलय की चर्चाओं के बीच पार्टी के अंदर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मांग उठ रही है। पुसद से विधायक और राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक ने स्पष्ट किया है कि नेतृत्व को कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों को भरोसे में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी राय रखने का मौका मिलना चाहिए और विलय का फैसला सामूहिक होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

ATS ने सुबह-सुबह अहिल्यानगर में की छापेमारी, मुकुंदनगर और सूर्यनगर में सात स्थानों पर चला ऑपरेशन

मुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!

भिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया

सोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार

35 विधायकों के समर्थन का दावा

इगतपुरी के विधायक हीरामन खोसकर ने दिल्ली में एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनके अनुसार, NCP के 40 में से लगभग 35 विधायक दोनों गुटों के एक होने के पक्ष में हैं। खोसकर ने कहा कि यह अजितदादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और वे बैठक में सुनेत्रा पवार के सामने मजबूती से यह पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें:- मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

क्या है शरद पवार गुट का रुख?

शरद पवार गुट के नेताओं का पहले ही दावा रहा है कि अजित पवार खेमा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले विलय की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। हालांकि मंगलवार की मीटिंग का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बैठक महाराष्ट्र की सत्ता संरचना को पूरी तरह बदल सकती है।

Sunetra pawar to meet ncp mlas in mumbai tomorrow ncp merger maharashtra politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • NCP
  • NCP (SP)
  • Sharad Pawar
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.