Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik Crime: तीन साल का प्यार, बिजनेस में नाकामी और दर्दनाक अंत; साहिल ने वैष्णवी को मारकर की खुदकुशी

Yavatmal Umarkhed Crime यवतमाल (उमरखेड़) के एक युवक ने नाशिक के इंदिरानगर में अपनी लिव-इन पार्टनर वैष्णवी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 20, 2026 | 01:30 PM

नासिक मर्डर सुसाइड केस- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Murder Suicide Case: दो वर्षों के संघर्ष के बाद देखे गए सुखी संसार के सपने क व्यवसाय में मिली असफलता ने चकनाचून कर दिया और इसकी कीमत एक निर्दोष युवती को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यवतमाल जिले के उमरखेड़ के एक युवक ने होटल व्यवसाय में हुए नुकसान और प्रेयसी के दूर चल जाने से उपजे मानसिक तनाव के चलते नाशिक जाकर अपनी प्रेयसी की चाकू से वार कर हत्या कर दी।

इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उमरखेड़ निवासी साहिल अशोक लाव्हाने (25) और अमलनेर निवासी वैष्णर्व आवारे (20) पिछले तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुणे में काम करते समय दोनों की पहचान हुई औन धीरे-धीरे यह पहचान प्रेम संबंधों में बदल गई। दोनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने साथ मिलकर गरीबी र बाहर निकलने का निर्णय लिया था।

शादी तय होने से नाराज होकर प्रेमिका को चाकू से गोदा

अपने भविष्य को बेहतर बनाने और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए साहिल और वैष्णवी उमरखेड़ आए थे, उन्होंने महागांव रोड स्थित ‘पाटीलवाडा’ होटल किराये पर लेकर व्यवसाय शुरू किया था दोनों को उम्मीद थी कि इस व्यवसाय से उनकी स्थिति सुधरेगी। लेकिन मात्र दे महीने में ही होटल व्यवसाय में बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। इस असफलता के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और करीब एक महीने पहले वैष्णवी साहिल को छोड़कर नाशिक चली गई।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार

महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा

हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई

संभाजीनगर की सफाई व्यवस्था पर आर्थिक संकट, कचरा संकलन एजेंसी पर बढ़ा करोड़ों का मासिक बोझ

फिर जॉगिंग ट्रैक पर लगाई फांसी

वैष्णवी के दूर चले जाने से साहिल मानसिक तनाव में चला गया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि वैष्णवी का विवाह किसी अन्य युवक से तय हो गया है। इससे नाराज होकर साहिल नाशिक पहुंच गया। नासिक के इंदिरानगर परिसर में उसने वैष्णवी को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ वापस चलने की विनती की।

ये भी पढ़े: भारी बारिश से भंडारा की सड़कें बनीं तालाब, तकिया वार्ड के व्यापारियों को लाखों का नुकसान

लेकिन वैष्णवी के इनकार करने पर साहिल ने उस पर चाकू से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद साहिल ने भी पास ही स्थित जॉगिंग ट्रैक पर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात यह घटना सामने आई। नासिक पुलिस ने वैष्णवी के होने वाले पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Nashik murder suicide yavatmal umarkhed sahil vaishnavi live in relationship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 01:30 PM

Topics:  

  • Attemp Suicide
  • Crime
  • Maharashtra News
  • Murder
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.