यवतमाल में मुंबई क्राइम ब्रांच की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग जांच से वणी में सनसनी, पूछताछ के लिए 2 युवकों हिरासत
Yavatmal Financial Crime News: यवतमाल के वणी और नांदेपेरा में मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2 युवक हिरासत में लिए गए।
- Written By: अंकिता पटेल
यवतमाल, मनी लॉन्ड्रिंग मामला,(सोर्स: सौजन्य AI)
Yavatmal Money Laundering Crime News: यवतमाल जिले के वणी शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने अचानक शहर और समीपस्थ नांदेपेरा गांव में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कथित मनी लॉड्रिंग, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन और करोड़ों रुपये के बेनामी लेन-देन से जुड़े इस मामले ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है।
कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जैसे ही दोनों युवकों को पूछताछ के लिए ले जाया गया, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों युवक नांदपेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन की जांच, ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की पड़ताल
इनमें से एक युवक वणी शहर में वाहन वॉशिंग सेंटर संचालित करता है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को लंबे समय से इन दोनों युवकों के बैंक खातों में संदिग्ध और भारी रकम के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
वर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
नागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस
जांच एजेंसियों को शक है कि खातों के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया, जिसकी वास्तविक स्रोत और उपयोग को छिपाने का प्रयास किया गया, बताया जा रहा है कि मुंबई से आई विशेष टीम ने पहले गुप्त रूप से जानकारी जुटाई और फिर रविवार सुबह सीधे कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और आर्थिक व्यवहार से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। सूत्रों की मानें तो जांचा एजेंसियां अब इन खातों से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही हैं। मामले ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया, जब पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों का संबंध “सोनू” नामक व्यक्ति से जुड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
यही सोनू पहले से चर्चित एमडी ड्रग सप्लाई मामले में वणी पुलिस को वांछित बताया जाता है। ऐसे में अब जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन का संबंध ड्रग्स नेटवर्क और अवैध कारोबार से तो नहीं है।
आर्थिक अपराध के कई बड़े खुलासे होने की संभावना
वणी जजैसे शांत शहर में मुंबई क्राइम ब्रांच की अचानक हुई एंट्री ने लोगों को चौंका दिया है, कई लोग इसे जिले में तेजी से फैल रहे आर्थिक अपराध और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे है। हालांकि, अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच अथवा स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल दोनों युवकों से गहन पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़िया जोडने में जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
