यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, SUV से हो रही थी तस्करी; 5.39 लाख का माल जब्त
Yavatmal MD drugs: यवतमाल में एलसीबी ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन, नकदी और मोबाइल सहित 5.39 लाख रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: रूपम सिंह
यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, (फोटो सोर्स- नवभारत)
Yavatmal crime Drug Trafficking: यवतमाल स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने एमडी (मेफेड्रोन) नामक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 39 हजार 230 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 20 मई को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की महिंद्रा एसयूवी (क्रमांक एमएच-14-जीडी-1597) से कुछ लोग एमडी ड्रग्स लेकर यवतमाल की और आने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने भांब टोल नाके के पास जाल बिछाया और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में एक पाउच में सफेद रंग का पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह एमडी (मेफेड्रोन) नामक मादक पदार्थ है। पुलिस ने 15।07 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स, 20,730 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा वाहन सहित कुल 5,39,230 रुपये का सामान जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद खान शम्मी खान (30), निवासी इंदिरा नगर, शेख शाहरुख शेख मेहबूब (30), निवासी अकोला, साजिद उर्फ हत्ती सलीम सग्यानी (32), निवासी यवतमाल, अल्तमश खान अमजद खान पठाण (22), निवासी पुसद सभी आरोपियों के खिलाफ यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
लागत में 28 करोड़ का गोलमाल, 8 साल से अकोला की जनता बेहाल, ROB मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Tiger Corridors के निर्धारण पर हाई कोर्ट सख्त; जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे ने दिए कड़े निर्देश
अंधेरी AC लोकल विवाद: TC को मिली क्लीन चिट, मराठी एकीकरण समिति ने जांच पर उठाए सवाल
बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में एपीआई मनीष गावंडे, पीएसआई गजानन राजमल्लु, शिवशंकर कायंदे, प्रशांत हेडाठ, रूपेश पाली, अजय डोले, योगेश डगवार, रितुराज मेडवे, नीलेश राठोड, मिलिंद दरेकर, सुनील पैठने, आकाश सूर्यवंशी, ऋषिकेश फुलकर, युवराज जाधव ने की।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल: वर्धा में 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने
शहजाद खान पुराना पेशेवर तस्कर अपराधी
यवतमाल शहर पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद खान पर पहले भी एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई हो चुकी है, जबकि आरोपी साजिद सय्यानी और उसकी गैंग पर वर्ष 2022 में मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी।
