Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना बताए गायब हुए, फिर भी नौकरी पक्की? अमरावती मनपा की ‘मेहरबानी’ पर सरकार का जोरदार ब्रेक

Amravati MC News: नगर विकास विभाग ने अमरावती मनपा स्थायी समिति के एक पुराने प्रस्ताव को निलंबित कर दिया है, जिसमें बिना सूचना गायब रहने के कारण बर्खास्त किए गए प्यून देवीदास सारसर को बहाल किया गया था।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 14, 2026 | 11:52 AM

अमरावती महानगरपालिका (सोर्स- सोसल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Municipal Corporation Resolution Suspended: सरकार के नगर विकास विभाग ने अमरावती महानगरपालिका की स्थायी समिति द्वारा 16 फरवरी 2018 को पारित किए गए एक प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 451 के तहत हुई। मामला महानगरपालिका के एक कर्मचारी को बर्खास्तगी के बाद नियमों को ताक पर रखकर दोबारा बहाल करने से जुड़ा हुआ है। शासनादेश के अनुसार देवीदास प्रहलाद सारसर अमरावती मनपा में प्रभारी बीट प्यून के पद पर कार्यरत थे।

वे 3 अगस्त 2016 से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के काम से गायब रहने लगे। मनपा प्रशासन द्वारा उन्हें अगस्त और सितंबर 2016 में कुल चार बार ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नतीजतन, 7 अक्टूबर 2016 को उन्हें सेवा से निलंबित किया गया। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू की गई। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद मनपा सेवा नियमों के तहत 24 अगस्त 2017 को उन्हें सेवा से पूरी तरह बर्खास्त किया गया।

सरकार का निर्णय और 30 दिन का समय

नगर विकास विभाग की सह-सचिव द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थायी समिति का वह प्रस्ताव धारा 451(1) के तहत अस्थायी रूप से निलंबित माना जाएगा। अधिनियम की धारा 451(2) के तहत सरकार ने अब संबंधित कर्मचारी देवीदास सारसर और अमरावती मनपा आयुक्त को इस आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। यदि तय समय में कोई जवाब नहीं मिलता है, तो अधिनियम की धारा 451(3) के तहत अगली अंतिम कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

विदर्भ में मानसून की बेरुखी: आधी जुलाई बीतने के बाद भी नहीं बरसे बादल; गड़चिरोली-भंडारा में 50% से भी कम बारिश

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के टेरर नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का प्रहार, पुणे समेत कई शहरों में छापेमारी

अमरावती में नकली सोयाबीन बीजों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, खाली थैलियां पहनकर SDO दफ्तर पर प्रदर्शन

सुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष पद पर मंडराया खतरा, पार्टी नेता ने चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती, नए चुनाव की मांग

यह भी पढ़ें:- अमरावती में बोगस सोयाबीन बीजों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, खाली थैलियां पहनकर SDO दफ्तर पर प्रदर्शन

स्थायी समिति का विवादित फैसला और महानगरपालिका आयुक्त ने जताई आपत्ति

बर्खास्तगी के इस आदेश के खिलाफ देवीदास सारसर ने अमरावती महानगरपालिका की स्थायी समिति के सभापति के पास अपील दायर की। 16 फरवरी 2018 को स्थायी समिति ने मनपा प्रशासन के फैसले को पलटते हुए सारसर की बर्खास्तगी रद्द कर दी और उन्हें दोबारा सेवा में लेने का प्रस्ताव पारित किया। चूंकि यह प्रस्ताव प्रशासनिक अनुशासन और मनपा के आर्थिक हितों के खिलाफ था, इसलिए तत्कालीन मनपा आयुक्त ने सरकार से इस प्रस्ताव को रद्द करने की सिफारिश की थी।

 

Municipal corporation peon reinstatement resolution suspended amravati

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 11:52 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.