Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल: मारेगांव में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित, नागरिकों में बढ़ा आक्रोश

Mahavitran Electricity Issue: मारेगांव शहर में पल-पल में बिजली गुल होने की समस्या से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शासकीय कामकाज प्रभावित होने से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:29 AM

सतीश कल्लेवार, थारंगना खालिद पटेल, अंकुश माफूर और आकाश बदकी (,सोर्स - फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Frequent Power Cuts: यवतमाल जिले के मारेगांव शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पल-पल में बिजली गुल होने की समस्या ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बार-बार बिजली जाने और आने से घरों में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।

लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर शासकीय कार्यालयों तथा बैंकों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से कई सरकारी कार्यालयों में काम ठप हो रहा है, वहीं बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते आवश्यक कामों के लिए आने वाले नागरिकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाधान करने की मांग

नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो नागरिकों का आक्रोश और बढ़ सकता है। मारेगांववासियों की मांग है कि बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जाए ताकि आम जनजीवन और शासकीय कार्य प्रभावित न हों।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में नाला सफाई पर घमासान, भाजपा नेता ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग

मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर महा-संकट! BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिये

BEST के 38 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, BMC में विलय समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज

नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी

बिजली गुल समस्या

कांग्रेस पार्टी कार्याध्यक्ष मारेगांव अंकुश माफूर ने कहा है कि “महावितरण को अनेक बार बिजली गुल समस्या को लेकर निवेदन ज्ञापन अनशन किया गया है फिर भी बार बार बिजली गुल की समस्या जस की तस है। आने वाले दिनों में यही हालात रहते है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।”

मारेगांव व्यापारी सतीश कल्लेवार ने कहा है कि “शाम होते ही मार्केट परिसर में अंधेरा छा जाता है। जिसके चलते हम छोटे बड़े व्यापारियों को व्यापार में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मारेगांव शहर महावितरण ने बिजली गुल मुक्त शहर बनाना चाहिए।”

यह भी पढ़ें:- दौंड के पार्षद रोहित पाटिल का कुणबी जाति प्रमाणपत्र फर्जी निकला, समिति की कार्रवाई से पार्षद पद पर खतरा

मारेगांव पार्षद आकाश बदकी ने कहा है कि “बिजली गुल की समस्या खराब होते जा रहे है। अनेक कामों को – ब्रेक लगने से नागरिक परेशान है। महावितरण के प्रति स्थानिक नागरिकों में रोष व्याप्त है। बिजली गुल की समस्या से निजात मिलनी चाहिए।”

मारेगांव पार्षद थारंगना खालिद पटेल ने कहा है कि “कुछ ही दिनों में स्कूल शुरू होने वाली है। ऐसे में बार बार बिजली गुल से छात्रों की शिक्षा का नुकसान एवं बारिश के दिनों में रात्रि में अंधेरे से सांप बिच्छुओं का भी खतरा बना रहता है। इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों का बड़े पैमाने पर देनी चाहिए।

Maregaon frequent power cuts mahavitran banking services affected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:29 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.