Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर महा-संकट! BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिये

BEST Bus Strike: मुंबई में शुक्रवार को 'पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे' के बीच बेस्ट (BEST) के 38 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बस सेवा ठप होने और बिजली संकट से मुंबईवासी बेहाल हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:23 AM

बस स्थानकों पर खड़ी रही बसें, बेस्ट बस कर्मचारी हड़ताल पर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BEST Bus Strike In Mumbai: जहां एक तरफ शुक्रवार को बीकेसी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई में गुरुवार रात से बेस्ट वर्कर स्ट्राइक पर चले गए है। बेस्ट उपक्रम का बीएमसी में विलय करने, उपक्रम के परिवहन और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं को हल करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बेस्ट के कर्मचारी गुरुवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। ऐसा दृढ़ संकल्प हड़ताली कर्मचारियों ने ‘बेस्ट कामगार संयुक्त कृति समिति’ की बैठक में व्यक्त किया।

बस संचालन ठप, यात्रियों को रही दिक्कत

इस हड़ताल में कुल 12 संगठन शामिल हुए हैं, जिसके कारण शहर की सभी 5 से 6 हजार बस फेरियां ठप हो जाएंगी, साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की आशंका के कारण मुंबईवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के बजाय महाराष्ट्र सरकार ने बेस्ट की संपत्तियों और डिपो के पुनर्विकास के नाम पर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। इसके खिलाफ कर्मचारियों में गुस्से की लहर दौड़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

BEST के 38 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, BMC में विलय समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज

नागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी

भाजपा नेता संतोष शेट्टी के कार्यालय उद्घाटन में बोले गणेश नाईक, भिवंडी को विकास के हर अवसर का लाभ दिलाएंगे

प्रवेश प्रक्रिया के बीच प्रमाणपत्रों के लिए बढ़ी भागदौड़, सेतु केंद्रों पर लंबी कतारें

धारावी डिपो पर बेस्ट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और अपनी अन्य शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर धारावी डिपो पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: BEST employees stage a protest at Anik Depot in Wadala, stopping buses from operating. pic.twitter.com/Jfqe315knA — ANI (@ANI) June 19, 2026

38 हजार कर्मचारी स्ट्राइक में शामिल

विभिन्न मांगों को लेकर बेस्ट के 23 हजार स्थायी कर्मचारी और 15 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी, यानी कुल मिलाकर 38 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी गुरुवार आधी रात से हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल को बेस्ट उपक्रम से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हुए 6 हजार कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सियासत में एकनाथ शिंदे का बढ़ता कद, कांग्रेस के बाद शिवसेना बनेगी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

गुरुवार को दादर स्थित मुंबई मराठी ग्रंथसंग्रहालय में हुई ‘बेस्ट कामगार संयुक्त कृति समिति’ की बैठक में हड़ताल का निर्णय घोषित किया गया। समिति का नेतृत्व कर रहे ‘बेस्ट कामगार सेना’ के नेता डॉ. नितिन नांदगांवकर और एडवोकेट उदय आंबोनकर ने हड़ताल की घोषणा की। उनकी इस घोषणा को बैठक में उपस्थित हजारों बेस्ट कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मंजूरी दी।

वहीं से मजदूर संगठनों की एकजुटता दिखाते हुए बेस्ट के परिवहन और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार आधी रात से ही ‘काम बंद’ आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों के इस आंदोलन के कारण मुंबई शहर और उपनगरों में बेस्ट की बस सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।

Best bus strike mumbai unlimited protest commuters trouble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:23 AM

Topics:  

  • BEST Bus
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.