एक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
Mahavistar AI App: यवतमाल में कृषि विभाग के 'महाविस्तार एआई' ऐप को 1.02 लाख से अधिक किसानों ने डाउनलोड किया है। इसके जरिए किसानों को मौसम, बाजार भाव व योजनाओं की जानकारी मिल रही है।
- Written By: केतकी मोडक
MahaVISTAAR-AI App (सोर्स: AI)
Mahavistar AI App Downloads In Yavatmal: यवतमाल कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा विकसित ‘महाविस्तार एआई’ (AI) ऐप किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जिले में अब तक 1 लाख 2 हजार 680 किसानों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। कुछ तकनीकी समस्याओं को छोड़ दें, तो किसानों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से काफी लाभ मिल रहा है। ‘महाविस्तार एआई’ एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आधुनिक डिजिटल सहायक ऐप है, जिसे किसानों के जीवन को आसान बनाने और खेती को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
महाविस्तार एआई ऐप किसानों की विभिन्न जरूरतों से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से बुवाई की पद्धति, उर्वरकों का सही उपयोग, जल प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा संबंधी समय पर सलाह प्राप्त की जा सकती है। कृषि विभाग के अनुसार, यह ऐप पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रयास है। ऐप में उपलब्ध एआई आधारित चैट-बॉट की मदद से किसान अपनी भाषा में प्रश्न पूछ सकते हैं और तुरंत समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा, मौसम का पूर्वानुमान, बाजार भाव की रियल-टाइम जानकारी, कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। ऐप के माध्यम से किसान ‘फार्मर आईडी’ का उपयोग कर विभिन्न कृषि योजनाओं और पोकरा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर बुवाई और कटाई की योजना बनाना आसान हो जाता है, वहीं बाजार भाव की जानकारी मिलने से फसल बिक्री के बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत
Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
अमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति
जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे ने कहा कि ‘महाविस्तार एआई’ ऐप किसानों के लिए एक डिजिटल क्रांति साबित हो रहा है। इसके माध्यम से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, कृषि विशेषज्ञों से संपर्क तथा अन्य किसानों के साथ संवाद की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे एक मजबूत किसान समुदाय का निर्माण होगा और किसानों को आधुनिक तकनीक का अधिक लाभ मिल सकेगा।
ऐप की प्रमुख विशेषताएं
एआई आधारित चैट-बॉट, मौसम पूर्वानुमान, फसल सलाह, फसल की प्रमाणित कार्यपद्धति, मृदा स्वास्थ्य पत्रिका, उर्वरक गणना सुविधा, कीट एवं रोग नियंत्रण मार्गदर्शन, डिजिटल कृषि विद्यालय, बाजार भाव की जानकारी, गोदाम उपलब्धता की जानकारी और डीबीटी योजनाओं की जानकारी मिलती है।
यहां डाउनलोड करे एप
गूलग प्लेस्टोर लिंक: Mahavistar AI App
ऑफिसियल वेबसाइट: mahavistaraiapp.in
यह भी पढ़ें:- पुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
तहसील अनुसार डाउनलोड करने वाले किसानों की संख्या
| तहसील | पंजीकृत किसान (ऐप डाउनलोड) |
| आर्णी | 6,458 |
| बाभूलगांव | 4,457 |
| दारव्हा | 6,962 |
| दिग्रस | 4,464 |
| घाटंजी | 4,850 |
| कलंब | 6,245 |
| पांढरकवड़ा (केलापुर) | 6,948 |
| महागाव | 6,310 |
| मारेगांव | 5,150 |
| नेर | 6,473 |
| पुसद | 9,410 |
| रालेगांव | 5,542 |
| उमरखेड | 8,592 |
| वणी | 9,464 |
| यवतमाल | 5,969 |
| झरी जामणी | 5,386 |
| कुल योग | 1,02,680 |
