Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें

Amaravati Assault Case: परतवाड़ा अश्लील वीडियो कांड में SIT ने जांच पूरी कर 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुख्य आरोपी अयान अहमद समेत 7 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:54 AM

मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (सोर्स - X @Maasoom_Baalak)

Follow Us
Follow Us:

Amravati-Paratwada Obscene Video Case: अमरावती जिले के  परतवाड़ा के बहुचर्चित यौन शोषण एवं अश्लील वीडियो वायरल प्रकरण में ग्रामीण पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने विस्तृत जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट प्रस्तुत की है।

मुख्य आरोपी अयान सहित 8 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2026 में कुछ युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही परतवाड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद (19) सहित वीडियो प्रसारित करने में शामिल सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों में उजैर खान, मोहम्मद साद, तरबेज खान, मानव सुगंधे, रैफाज खान, मोहम्मद इमरान और शेख नावेद शामिल हैं। इनमें से मानव सुगंधे को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य सात आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और हार्ड डिस्क सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार

स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR

RTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे

डिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश

यह भी पढ़ें:- अमरावती कांड: अब आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर! 180 लड़कियों के यौन शोषण के विरोध में अचलपुर-परतवाड़ा बंद

डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण पूरा

डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण पूरा हो चुका है, जबकि अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी लंबित है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पूरक चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल की जाएगी। अमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के अनुसार, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभमकुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने गवाहों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मजबूत मामला तैयार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

Amravati assault exploitation case sit files chargesheet 8 accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:51 AM

Topics:  

  • Amravati News
  • Cyber Crime
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.