स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Sambhajinagar Child Assault: संभाजीनगर के एक प्री-स्कूल में 23 महीने के बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत पर प्रबंधन समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल
मासूम बच्चा, मारपीट, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar School Negligence: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिडको इलाके क्षेत्र में एक जाने-माने प्री-स्कूल में 23 महीने के बच्चे को दूसरे बच्चे ने 15 मिनट तक पीटा गया। माता-पिता का आरोप है कि इस दौरान क्लास में कोई टीचर या स्टाफ मौजूद नहीं था और घटना को छिपाने और सीसीटीवी फुटेज देने से मना करके माता-पिता को शिकायत न करने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।
23 माह के बच्चे से मारपीट मामले में प्रिंसिपल समेत कई जिम्मेदारों पर केस दर्ज
इस मामले में सिडको पुलिस स्टेशन में स्कूल प्रिंसिपल कंचन येवले, शुभम माहेश्वरी, स्कूल के मालिक विजय रेड्डी, हेड अनुराधा सिंह, जोनल मैनेजर वैभव सावड़े, रीजनल मैनेजर मंगेश मुसाले और स्कूल हेल्पर्स और दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 23 महीने के बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 जून की सुबह, उसका 23 महीने का बच्चा हमेशा की तरह फर्स्ट क्राई इंटेलीटॉट्स प्री-स्कूल में गया था।
गंभीर चोटों के बावजूद स्कूल ने बताया मामूली घटना
दोपहर में बच्चे को लेने जाते समय, स्कूल की प्रिंसिपल कंचन येवाले ने फोन करके बताया कि बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन, स्कूल पहुंचने के बाद बच्चे के चेहरे, नाक, होंठ और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें और काटने के निशान देखे गए। माता-पिता के सीसीटीवी फुटेज मांगने पर स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने शुरू में मना कर दिया। माता-पिता के सीसीटीवी फुटेज मांगने पर स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने शुरू में मना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Crime: फुलंब्री में धारदार हथियार से हमला, संदिग्ध मौत व आपसी विवाद में 3 की जान; आरोपी गिरफतार
अमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
RTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे
इंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
बंद क्लासरूम में 15 मिनट तक बच्चे से मारपीट
आखिर में जो फुटेज मिली, उसमें देखा गया कि क्लासरूम असिस्टेंट के एक बच्चे को बाहर निकालने के बाद क्लासरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:- नागपुर काचीपुरा अवैध निर्माण पर राज्य सरकार का फैसला; नगर विकास विभाग ने खारिज की अपील, चलेगा मनपा का बुलडोजर
उसके बाद पता चला कि क्लासरूम में एक लड़के ने करीब 15 मिनट तक पीटा और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटा। उसने मदद करने आई एक लड़की को भी पीटा। शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान क्लासरूम में कोई टीचर या जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं था।
