- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Lohi Bus Station Bacchu Kadu Demand Reopen After 13 Years
30 गांवों की यात्रा ठप! 13 साल से बंद लोही बस डिपो, बच्चू कडू ने की शुरू करने की अपील
Lohi Bus Station: लोही बस स्टेशन 13 साल से बंद पड़ा है। छात्र, मरीज और किसान परेशानी का सामना कर रहे है। बच्चू कडू ने सरकार को पत्र लिखकर तुरंत सेवा शुरू करने की मांग की।
- Written By: प्रिया जैस

लोही बस स्टेशन (सौजन्य-नवभारत)
Bacchu Kadu Demand: दारव्हा तहसील के लोही गांव स्थित राज्य परिवहन महामंडल (एस।टी।) का बस स्टेशन पिछले 13 वर्षों से बंद पड़ा है। जिसके कारण स्थानीय नागरिकों छात्रों और यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व राज्यमंत्री ओमप्रकाश ऊर्फ बच्चू कडू ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को पत्र भेजकर लोही बस स्टेशन को तत्काल शुरू करने की मांग की है।
22 सितंबर 2012 को तत्कालीन परिवहन मंत्री गुलाबराव देवकर ने लोही बस स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया था। लेकिन उद्घाटन के बाद से आज तक यह स्टेशन शुरू नहीं हुआ है। स्टेशन पर बसों के आगमन का कोई नियत समय नहीं है। बस अड्डे पर लगाए गए उपकरण चोरी हो चुके हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
30 गांवों से होता है संपर्क
लोही गांव यवतमाल, अमरावती और वाशिम जिलों की सीमा पर स्थित एक प्रमुख केंद्र है। लगभग 30 से अधिक गांवों का दैनिक संपर्क लोही के माध्यम से होता है। यहां बैंक, डाकघर, ग्रामीण अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, बीएसएनएल कार्यालय, सेतु केंद्र जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। फिर भी बस सेवा ठप होने के कारण नागरिकों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। किंतु अब निजी वाहनों की संख्या भी कम हो चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
घर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
गड़चिरोली में बारिश से फसल बर्बाद, किसान निराश, पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग
ठाणे में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, सरकार ने मंजूर किए 138 करोड़
छात्रों की शिक्षा मरीजों की आवाजाही और किसानों के कृषि उत्पादों की ढुलाई पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसलिए लोही बस स्टेशन को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग और अधिक तेज हो गई है। अब अपने ज्ञापन में बच्चू कडू ने लोही बस स्टेशन को तत्काल शुरू कर यवतमाल, अमरावती, नेर, दिग्रस, कारंजा (लाड) और नांदगांव (खंडे.) डिपो से बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
इस प्रकार है प्रमुख मार्ग
उनके द्वारा सुझाए गए प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं। यवतमाल – नेर – लोही – कारंजा – मुर्तीजापुर – अकोला, नेर – लोही – मानोरा – हिंगोली, दिग्रस – दारव्हा – लोही – वाढोणा – पापल, नांदगांव (खंडे.) – लोही – बोदेगांव, कारंजा (लाड) – लोही – तरनोली का समावेश है।
यह भी पढ़ें – Gold-Silver Rate: शादी सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी ने मारी तूफानी छलांग, अभी खरीदें या इंतजार?
साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि बस स्टेशन पर बनी कैंटीन को किराए पर देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं और पास वितरण केंद्र शुरू किया जाए ताकि नागरिकों को तहसील तक जाने की आवश्यकता न पड़े। लोही क्षेत्र के नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही बस स्टेशन को शुरू करेगी।
व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
13 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह बस स्टेशन शुरू नहीं हुआ है और सत्ताधारी नेताओं ने भी कोई ठोस प्रयास नहीं किया है। यदि अब यह बस स्टेशन शुरू होता है तो व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा गांव विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा मैं गांव की ओर से बच्चू कडू जी का आभार व्यक्त करता हूं।
- राजू काले, सामाजिक कार्यकर्ता, लोही
Lohi bus station bacchu kadu demand reopen after 13 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PM‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 05:53 PMअसम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 05:52 PMAmbedkar Jayanti: महाराष्ट्र में ‘विचारों का उत्सव’ मनाएगी फडणवीस सरकार, चैत्यभूमि पर होगा ड्रोन शो
Apr 03, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













