- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Balnagari Unique Initiative Bhoyar Village Education Of Poor Children
Yavatmal: खुले आसमान तले चलती है ‘बालनगरी’, भोयर गांव में अनोखी पहल, गरीब बच्चों में शिक्षा का जज्बा
Yavatmal Latest News: यवतमाल जिले में एक ऐसी आंगवाड़ी है, जो इन दिनों सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। भोयर गांव ने एक अनोखी पहल की है। इसे बालनगरी नाम से जाना जाता है।
- Written By: प्रिया जैस

भोयर गांव की पहल (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal: इस समय जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसी ठंडी रातों में जब हर कोई गर्म कंबल की तलाश में होता है, तब कुछ गरीब बच्चे खुले आसमान के नीचे, एक छोटे से दीये की रोशनी में हर रात पढ़ाई करते नजर आते हैं। भोयर नामक गांव में चल रही यह अनोखी “बालनगरी” नाम की स्कूल इन दिनों सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है।
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर इन मेहनती बच्चों और उनकी “बालनगरी” की प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। भोयर ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर, खुले मैदान में हर शाम एक अलग ही स्कूल सजता है।
बालनगरी में बच्चों का सर्वांगीण विकास
गानों, कहानियों, हंसी और सीखने के आनंद से भरपूर यह है ‘बालनगरी’ यह सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक जीवंत केंद्र है। यहां बच्चों को सिर्फ स्कूल का पाठ्यक्रम नहीं सिखाया जाता, बल्कि जीवन के लिए जरूरी कौशल, खेल, कला, संवाद और समूह में काम करने की क्षमता जैसे मूल्य भी सिखाए जाते हैं। गांव के अधिकांश बच्चे आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। माता-पिता मजदूरी, खेती या ईंटभट्ठों पर काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
टमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
भंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
Bhandara News: कुटीर उद्योग में भीषण आग, मशीनरी व सामग्री जलकर खाक
रोज लगभग 70 से 80 बच्चे रहते हैं उपस्थित
ऐसे में ओवी फाउंडेशन ने इन बच्चों के लिए “बालनगरी” नामक शिक्षण केंद्र शुरू किया है। दिनभर सरकारी स्कूल में पढ़ने के बाद बच्चे शाम 5:30 से 8 बजे तक यहां आते हैं। रोज़ लगभग 70 से 80 बच्चे उपस्थित रहते हैं। गानों, कहानियों, पुस्तकों, गणित और भाषा के खेलों तथा समूह गतिविधियों के ज़रिए उन्हें शिक्षा दी जाती है।
यह भी पढ़ें – Gold-Silver Rate: शादी सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी ने मारी तूफानी छलांग, अभी खरीदें या इंतजार?
फाउंडेशन की कार्यकर्ता समीक्षा चव्हाण और महेश कदम बच्चों को बेहद प्यार और मित्रवत वातावरण में पढ़ाते हैं। इससे बच्चों को सीखने में डर नहीं लगता, बल्कि आत्मविश्वास, सोचने की क्षमता और सीखने की रुचि बढ़ती है। बिजली न होने या बैठने की उचित जगह न होने पर भी ये बच्चे पूरे उत्साह से आते हैं, क्योंकि यहां की शिक्षण पद्धति बालकेंद्रित और अनुभवाधारित है।
पहले धनगरवाड़ी में हुआ सफल प्रयोग
यह अनोखी शिक्षण पहल प्रणाली जाधव ने शुरू की थी। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और कलंब तहसील के धनगरवाड़ी गांव में वंचित बच्चों के लिए “बालनगरी” की शुरुआत की। वहां आज कई गरीब बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इस सफलता के बाद उन्होंने अब भोयर गांव में दूसरी “बालनगरी” शुरू की है, जहां बच्चे फिर से पूरे उत्साह और आनंद के साथ सीख रहे हैं।
Yavatmal balnagari unique initiative bhoyar village education of poor children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












