- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Grand Inauguration Of Commerce Association 2025 In Pusad
कॉमर्स एसोसिएशन 2025-26 का भव्य उद्घाटन, फुलसिंग नाईक महाविद्यालय, पुसद में कार्यक्रम संपन्न
- Written By: आंचल लोखंडे
Commerce Association 2025-26: फुलसिंग नाईक महाविद्यालय, पुसद के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित कॉमर्स एसोसिएशन 2025-26 का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कॉमर्स एसोसिएशन 2025-26 का भव्य उद्घाटन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pusad: फुलसिंग नाईक महाविद्यालय, पुसद के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित कॉमर्स एसोसिएशन 2025-26 का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रुषभ नटराज तिवसकर (प्रशासनिक प्रबंधक, मेडिकेयर अस्पताल, पुसद) थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रल्हाद वावरे ने की। मंचावर विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. भूषण मनगटे तथा समन्वयक प्रा. प्रसन्न देशमुख विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं अतिथियों का परिचय प्रा. प्रसन्न देशमुख ने प्रस्तुत किया। वाणिज्य संघ का उद्घाटन रुषभ तिवसकर ने फीता काटकर किया। कॉमर्स एसोसिएशन 2024-25 की रिपोर्ट सचिव प्रतिमा गंड ने प्रस्तुत की। इसके बाद, पिछले वर्ष की गतिविधियों का एक वीडियो दिखाया गया।नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत मान्यवरों के हस्ते किया गया।
छात्रों को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया
एसोसिएशन के अध्यक्ष संकेत शेलके ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया। विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. भूषण मनगटे ने अपने मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रुषभ तिवसकर ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों, अवसरों और सफलता के उपायों पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. प्रल्हाद वावरे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व और उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में दिव्यांग कोटे की नौकरियों की होगी जांच, 425 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार
यवतमाल में लूटकांड का खुलासा, किराना व्यापारी से लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
अमरावती-यवतमाल में कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ रुपये बकाया, महावितरण ने दी चेतावनी
ये भी पढ़े: बाढ़ प्रभावित गांवों का होगा पुनर्वास, पुनर्वास मंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक
फुलसिंगजी बापू नाईक की प्रतिमा पर
कार्यक्रम का शुभारंभ कै. फुलसिंगजी बापू नाईक की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुणाल देवतले (बी.कॉम भाग-1) ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रुषभ तिवसकर का स्वागत प्राचार्य डॉ. प्रल्हाद वावरे ने शाल, श्रीफल और भेटवस्तु देकर किया। कार्यक्रम में प्रा. अर्पिता गोरे, प्रा. रोहित पाटिल, प्रा. विजय राठोड सहित सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सूत्रसंचालन दिशा बांडे और धनश्री राठोड ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ओम कटारे ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Grand inauguration of commerce association 2025 in pusad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
Jun 08, 2026 | 01:11 PMनागपुर: सिंदी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकला युवक; RPF ने किया काबू
Jun 08, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में 59 स्कूल शिक्षकविहीन, स्वयंसेवकों के भरोसे चल रही ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था
Jun 08, 2026 | 01:10 PMअधिक मास में ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
Jun 08, 2026 | 01:05 PMWWDC 2026 में Apple का बड़ा धमाका, Siri बनेगा AI सुपरस्टार, जानें कब और कहां देखें सारी अपडेट
Jun 08, 2026 | 12:58 PMजलालखेड़ा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल
Jun 08, 2026 | 12:57 PMमालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, सीएम धामी ने रेखा गुप्ता से बात
Jun 08, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














