-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Ganesh Immersion Preparations Complete In Yavatmal 40 Artificial Ponds
यवतमाल में गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी, 40 कृत्रिम तालाब बनाए गए, पुलिस का कड़ा बंदोबस्त
- Written By: अपूर्वा नायक
Yavatmal News: अनंत चतुर्दशी को अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए है। इसके साथ ही गणेश विसर्जन की तैयारियां भी जोरों शोरों से शुरू हो गई है। यवतमाल जिले में कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है।

गणेश विसर्जन (सौ. सोशल मीडिया )
Yavatmal News In Hindi: यवतमाल शहर में गणेशोत्सव का समापन नजदीक है और विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर परिषद प्रशासन ने 5 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गणेश विसर्जन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर के 31 वार्डों में कुल 40 कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया गया है, ताकि प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे नदियों और झीलों को प्रदूषण से बचाया जा सके।
40 कृत्रिम तालाब और कुओं की मरम्मत
नगर परिषद ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कृत्रिम तालाब बनाए हैं। इनमें से प्रमुख स्थान हैं:–
1. नरिंगी नगर
2. गिरजा नगर
3. चंदोर नगर
4. माता माई मंदिर
5. भातरू मंडल कार्यालय
6. अनुश्री पार्क
7. ढोले ले-आउट
8. संजय गांधी स्कूल
9. आदर्श नगर
10. मंडल कार्यालय वाघापुर
11. कमलेश्वर मंदिर लोहारा
12. जयविजय चौक
13. शिवाजी ग्राउंड परिसर
14. संत ज्ञानेश्वर मंदिर परिसर
15. साईं मंदिर परिसर
16. सूरज नगर
17. रवि नगर
18. रंगोली ग्राउंड
19. लक्ष्मी नगर
20. विट्ठल-रुक्माई मंदिर
21. दत्तात्रय नगर
22. तिरुपति नगर
23. श्रद्धा नगर
24. गुरुकृपा नगर
25. वाघाडी नदी (गुरुद्वारा के पास)
26. भारती अपार्टमेंट
27. अठवाडी बाजार
28. फायर स्टेशन आर्णी रोड
सम्बंधित ख़बरें
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
इन कृत्रिम तालाबों के अलावा, सार्वजनिक कुओं की भी सफाई और मरम्मत की गई है ताकि भक्तगण वहां भी सुरक्षित रूप से विसर्जन कर सकें। जिन कुओं में विसर्जन की व्यवस्था की गई है, उनमें अमराईपुरा, दत्त चौक तालाब, संकटमोचन मंदिर कुआं, लकड़गंज कुआं, बालाजी पार्क कुआं, पिंपलगांव पुलिया के कुआं, बालाजी चौक कुआं, शनि मंदिर चौक कुआं, महिला कॉलेज के पीछे टैंक, गवलीपुरा दाल मिल के पास कुआं, स्वावलंबी स्कूल के पास कुआं, नवनाथ नगरी कुआं, भोसा ग्राम पंचायत के पास कुआं, नागपुर बाईपास कुआं और वडगांव विट्ठल मंदिर कुआं शामिल हैं।
विसर्जन के दौरान कड़ा पुलिस बंदोबस्त
गणेश विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले में कड़ा पुलिस बंदोबस्त रहेगा। शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए कुल 1250 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी, जिनमें 1150 पुरुष और 200 महिला कर्मी शामिल हैं।
इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक कंपनी एसआरपीएफ और एक प्लाटून एसआरपी को तैनात किया गया है। साथ ही, बाहरी जिलों से 13 अधिकारी भी ड्यूटी पर रहेंगे। स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है, जिसमें 130 अधिकारी और लगभग 2700 पुलिसकर्मी विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।
ये भी पढ़ें :- यवतमाल में ‘लाडली बहन’ योजना की जांच अंतिम चरण में, 52,000 लाभार्थी संदेह के घेरे में, कल होगा फैसला
यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भक्तगण आसानी से और सुरक्षित तरीके से विसर्जन कर सकें, और साथ ही पर्यावरण को भी कोई नुकसान न पहुंचे। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की यह संयुक्त तैयारी गणेशोत्सव के सफल और शांतिपूर्ण समापन में मदद करेगी।
Ganesh immersion preparations complete in yavatmal 40 artificial ponds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














