-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Kolkata Violence Before Pm Narendra Modi Rally Clash Between Bjp And Tmc Near Girish Park Shashi Panja House
PM मोदी की रैली से पहले रणक्षेत्र बना कोलकाता, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, गिरीश पार्क में भारी बवाल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में तनाव बढ़ गया है। ममता बनर्जी सरकार की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास जमकर हंगामा हुआ।

पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में मचा बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
TMC vs BJP Clash in Kolkata: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले शनिवार को राजनीतिक तनाव अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गिरीश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री डॉ शशि पांजा के घर के आसपास हालात बिगड़ गए और क्षेत्र कुछ समय के लिए रणक्षेत्र जैसा नजर आया। स्थिति को काबू में करने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प
गिरीश पार्क के आसपास भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले नारेबाजी हुई और फिर मामला पथराव तक पहुंच गया। इस झड़प के दौरान बहू बाजार थाने के थाना प्रभारी बप्पादित्य नस्कर भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके कंधे पर ईंट लगने से चोट आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।
#WATCH | “They started beating us with stones, bats, rods…We work at the office of the State Minister and TMC leader Dr Shashi Panja…They attacked us after entering the residence of State Minister and TMC leader Dr Shashi Panja, we will not tolerate it…” says people who got… https://t.co/9mV0TSxeiM pic.twitter.com/2X0scCR7Ue — ANI (@ANI) March 14, 2026
भाजपा ने लगाया हमले का आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे समर्थकों को रोकने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड जा रही भाजपा समर्थकों की बसों को रास्ते में रोका गया और उन पर पथराव किया गया। भाजपा का कहना है कि इस हमले में रैली में जा रहे दो बसों में तोड़फोड़ की गई, जबकि एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई है। पथराव के दौरान भाजपा नेता तमघ्न घोष भी घायल हुए हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया है कि गिरीश पार्क के पास बस के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई।
तृणमूल का पलटवार- मंत्री के घर पर हमला
दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने मंत्री डॉ शशि पांजा की कार और उनके घर पर हमला किया। तृणमूल के मुताबिक इस हमले में घर के रिसेप्शन एरिया में तोड़फोड़ की गई और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए गए। डॉ शशि पांजा ने कहा है कि इस घटना में तृणमूल के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस झड़प में उन्हें भी चोट लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
कभी PM मोदी के जरिए हुई राजनीतिक एंट्री, अब भाजपा को हराकर बने विधायक; जानें प्रशांत किशोर का सियासी सफर
ये भी पढ़ें: बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड के अंदर घुसा बैल, पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान, देखें VIDEO
इलाके में भारी सुरक्षा तैनात
घटना के बाद गिरीश पार्क और आसपास के इलाकों में पुलिस और RAF के जवानों की भारी तैनाती कर दी गई है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए। फिलहाल प्रशासन हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
Kolkata violence before pm narendra modi rally clash between bjp and tmc near girish park shashi panja house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचकर सेंसेक्स ने बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













