यवतमाल जिला परिषद (सौजन्य-नवभारत)
Yavatmal News: आगामी चुनावों के लिए ज़िले में पंचायत समिति अध्यक्ष पद का आरक्षण आज शनिवार को ड्रॉ के माध्यम से निकाला गया। जिले की 16 में से 8 पंचायत समिति में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अब सोमवार, 13 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य पद का आरक्षण तय होगा और उसके बाद ही गाँव स्तर पर राजनीति तेज़ होगी।
यह ड्रा आज सुबह ज़िलाधिकारी कार्यालय स्थित बलिराजा चेतना भवन में निकाला गया। इस समय ज़िले की सभी पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले नागरिक ड्रा सुनने के लिए बलिराजा चेतना भवन पहुंचे थे। ज़िले के ग्रामीण विकास का भार 1201 ग्रामपंचायतों पर है। इन ग्रामपंचायतों का नियंत्रण 16 पंचायत समितियों के मा ध्यम से होता है। अब ऐसी 16 में से 8 पंचायत समितियों के अध्यक्ष पद पर महिलाएं होंगी।
इसलिए, आधे ज़िले का प्रशासन महिलाओं के हाथों में होगा। जिनकी संख्या 50 फिसदी के करिब है। अब ज़िला परिषद के 62 सदस्य पद और पंचायत समिति के 124 गणों का आरक्षण 13 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर निकाला जाएगा। संबंधित उप-विभागीय अधिकारियों को उन आरक्षणों को जारी करने के कार्यक्रम के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें – ST महिला बनेगी वणी सभापति, नेतृत्व का मिला मौका, कई नेताओं के सपने हो गए चकनाचूर
पंचायत समिति | आरक्षण |
---|---|
यवतमाल | अनुसूचित जाति महिला |
आर्णी | अनुसूचित जाति |
रालेगांव | अनुसूचित जनजाति महिला |
वणी | अनुसूचित जनजाति महिला |
उमरखेड | अनुसूचित जनजाति |
दिग्रस | अनुसूचित जनजाति |
बाभुलगांव | नामाप्र |
कलंब | नामाप्र महिला |
मारेगांव | नामाप्र |
झरी | नामाप्र महिला |
पांढरकवड़ा | सामान्य महिला |
घाटंजी | सामान्य महिला |
नेर | सामान्य |
दारव्हा | सामान्य |
पुसद | सामान्य |
महागांव | सामान्य महिला |