Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकाल-बारिश और कीट रोगों से फसलों को भारी नुकसान, धान उत्पादकों पर मंडरा रहा संकट

Bhandara News: भंडारा जिले में लौटती बारिश से धान की फसलें जलमग्न हो गईं। फसल सड़ने लगी, कीट बढ़े और किसानों की दिवाली पर संकट के बादल मंडरा गए। मुआवजे की उम्मीद अधूरी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 12, 2025 | 12:54 PM

धान की फसल सड़ रही (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News In Hindi: भंडारा जिले में धान की कुटाई शुरू हो गई, तभी अचानक लौटती बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नतीजतन दिवाली पर किसानों के सामने संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे धान सड़ने लगा है और उत्पादन व गुणवत्ता दोनों पर असर दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही कीट व रोगों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। बारिश से हल्के किस्म के धान का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फसलें जमीन पर गिर गई हैं और खेतों में पानी भरा है। मौसम में आई नमी से कीड़े-मकौड़ों और तुडतुड्या जैसी बीमारियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

खेतों में सड़ने लगी धान फसल

धान बिक्री पर निर्भर किसानों की आर्थिक स्थिति अब डगमगाने लगी है। परिपक्व धान खेतों में ही सड़ने लगा है, जबकि सरकारी सर्वेक्षण तो शुरू है, लेकिन मुआवजे की उम्मीद दिवाली से पहले पूरी होती नजर नहीं आ रही। ऐसे में किसानों को इस बार सादगीपूर्ण दिवाली मनानी पड़ेगी। नए कपड़े, मिठाइयाँ और घर की सजावट जैसे खर्चों पर रोक लगानी पड़ेगी।

भंडारा जिले में अधिकांश किसानों ने हल्की और मध्यम किस्म की धान फसल बोई थी। हल्की फसल पूरी तरह बारिश से चौपट हो गई, जबकि मध्यम फसल पर कीट और रोगों का हमला जारी है। परसवाड़ा के किसान देवचंद सोंदरकर के खेत में धान अब भी पानी में डूबा है और सड़ रहा है। आसपास के खेतों में भी खोडकिडा और तुडतुड्या रोग का असर दिख रहा है, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका है।

कर्जमाफी घोषित करें

परसवाड़ा के किसान प्रदीप (पिंटू) हूड ने कहा कि 4-5 एकड़ में मेरा धान का खेत बारिश के पानी में डूबा हुआ है, बाकी फसल पर मावा और करपा रोग लग गया है। बडा नुकसान हुआ है। सरकार को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देकर नुकसान भरपाई व कर्जमाफी घोषित करनी चाहिए।

पारदर्शी हो सर्वेक्षण

सानगडी जिला परिषद सदस्य नारायण वरठे ने कहा कि अकाल बारिश और मौसम बदलाव से धान पर कई रोग लग गए हैं। उत्पादन पर इसका असर साफ है। किसान मजबूरी में फसल व्यापारियों को बेचते हैं। सरकार को गारंटी मूल्य के केंद्र जल्द शुरू करने चाहिए और नुकसान सर्वेक्षण पारदर्शी तरीके से करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- राहत पैकेज से गोंडपिपरी बाहर, कांग्रेस ने किया चक्काजाम आंदोलन, सरकार काे बताया लोकतंत्र विरोधी

शीघ्र मुआवजा दिया जाए

धनेगांव के पूर्व सरपंच छगनलाल पारधी ने बताया कि सिहोरा क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर धान फसल पानी में डूबी है। धान की लोंबियाँ सड़ रही हैं। किसानों की आजीविका पर संकट है। सरकार को गीला अकाल घोषित कर सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

तत्काल पंचनामा करें

दिघोरी (बड़ी) के सरपंच विजय खोबरागडे ने कहा कि दिवाली के पूर्व लौटती बारिश ने धान फसल को चौपट कर दिया। भारी किस्म की धान फसल पर भी रोगों का साया है। प्रशासन को तत्काल पंचनामा कर मुआवजा देना चाहिए।

उत्पादन घटने की उम्मीद

सानगडी के किसान मार्कंड रंभाड ने कहा कि मेरे पास पौन एकड़ जमीन है और पाँच एकड़ पट्टे पर ली है। करीब डेढ लाख रुपये खर्च हुआ, पर बारिश से भारी नुकसान हुआ है। तुडतुड्या कीट के प्रकोप से धान भर नहीं रहा है। उत्पादन घटने की उम्मीद है।

Bhandara rain destroyed paddy farmers face diwali crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 12:54 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

ST महिला बनेगी वणी सभापति, नेतृत्व का मिला मौका, कई नेताओं के सपने हो गए चकनाचूर

2

रामकुंड की पवित्र गंगा और कालाराम की आस्था, फिर भी नासिक में ‘ए’ क्लास तीर्थ क्यों नहीं?

3

मुंबई मेट्रो लाइन-9 ट्रायल शुरू, 18 अक्टूबर तक बदले रहेंगे लाइन-2A और 7 के टाइम टेबल

4

स्टांप बिक्री से मिला रिकॉर्ड राजस्व, अब तक 60.97% लक्ष्य पूरा, 6 महीने में 23.17 करोड़ राजस्व

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.