-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Efforts Will Be Made To Make District General Hospital District Surgeon Dr Rajkumar Rathod Gave Information
जिला सामान्य अस्पताल बनाने का रहेगा प्रयास, जिला शल्यचिकित्सक डॉ. राजकुमार राठोड ने दी जानकारी
- Written By: नवभारत डेस्क

- पूर्व सीएस का अकोला में हुआ तबादला
- महिला अस्पताल से नहीं होगी कोई छेडछाड
- कोविड सेंटर से मुक्ति मिली महिला अस्पताल को
- महिलाओं की हर बीमारी का होगा निदान
यवतमाल. राज्य की महाविकास आघाडी सरकार की ओर से शुक्रवार को आम बजट पेश किया गया. इस बजट में यवतमाल में 100 बेडवाला नया महिला अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है. जबकि यवतमाल शहर में पहले से ही महिला अस्पताल स्थापित है. जिसका उपयोग कोविड महामारी को देखते हुए कोविड सेंटर के रूप में किया जा रहा था. अब कोविड लगभग खत्म हो चुका है. जिसके चलते अब महिला अस्पताल महिला मरीजों के उपचार के लिए सुचारू किया जाएगा. यह जानकारी नए जिला शल्यचिकित्सक डा. राजकुमार राठोड ने दी.
बता दें कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे है. इसमें भी महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने विशेष कदम उठाया है. यवतमाल सहित हिंगोली, बुलढाना, सांगली, सातारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, वर्धा, भंडारा, जलगांव, अहमदनगर, धुले, सोलापुर, रत्नागिरी, औरंगाबाद और रायगड में 100 बिस्तर के महिलाओं के अस्पताल बनाने की घोषण की है. जबकि देखा जाए तो यवतमाल शहर में पहले से ही महिला अस्पताल क्रियान्वित है. हाल के दिनों में इस अस्पताल का उपयोग कोविड मरीजों के उपचार के लिए किया जा रहा है.
इस बारे में डा. राजकुमार राठोड ने बताया कि यवतमाल में नए महिला अस्पताल की कोई आवश्यकता नहीं है. यहां पर पहले से ही महिला अस्पताल है. बीते दो वर्षों से कोविड महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए महिला अस्पताल को कोविड केंद्र के रूप में उपयोग में लाया जा रहा था. यह 100 बेडवाला अस्पताल है.
कोविड खत्म होते जा रहा है और जल्द ही महिला अस्पताल को महिला मरीजों के उपचार के लिए खुला किया जाएगा. इसीलिए अब नए सिरे से महिला अस्पताल खुलने की कोई गुंजाईशें नहीं है. जिले में सामान्य अस्पताल बनाने को लेकर प्रयास किए जा रहे है. कहां पर सामान्य अस्पताल की इमारत बनायी जा सके इसके लिए जगह का अवलोकन भी किया जा रहा है. फिलहाल सामान्य अस्पताल को लेकर हमारी प्राथमिकता है.
महिला अस्पताल में 20 पद भरें
महिला अस्पताल का कामकाज जल्द ही शुरू किया जाएगा. स्थानीय महिला अस्पताल में 40 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. अब तक महिला अस्पताल में 20 पदों को भरा गया है. इनमें पांच मेडिकल ऑफीसर, आठ स्टॉफ नर्स, तीन इंचार्ज, एक वरिष्ठ लिपिक, दो फार्मासिस्ट व अन्य एक पद भरा जा चुका है. महिला अस्पताल का कामकाज जैसे ही पटरी पर आएगा. बाकी शेष पदों को भी भरा जाएगा. महिला अस्पताल में महिलाओं की प्रसूति से लेकर प्रत्येक छोटी सी छोटी बीमारियों का निदान किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
ठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
डा. राठोड ने बताया कि महिला अस्पताल में सभी अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध करायी गयी है. इन मशीनों के जरिए महिलाओं का बेहतर उपचार भी कराया जाएगा.
पूर्व सीएस का अकोला तबादला
स्थानीय जिला शल्यचिकित्सक डा. तरंगतुषार वारे का अकोला में तबादला हुआ है. उनके स्थान पर दिग्रस में मेडिकल ऑफीसर के रूप में कार्यरत डा. राजकुमार राठोड की नियुक्ति की गई है. हाल ही में डा. राजकुमार राठोड ने जिला शल्यचिकित्सक के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है.
Efforts will be made to make district general hospital district surgeon dr rajkumar rathod gave information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














