यवतमाल में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को अगले साल से 365 दिन मिलेगी बिजली-पानी
365 Days Power Supply Farmers: यवतमाल में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान - किसानों को अगले साल से 365 दिन बिजली, 32,000 करोड़ का पैकेज, और शहर के लिए 2300 करोड़ की विकास योजनाएं।
- Written By: प्रिया जैस
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-IANS)
CM Fadnavis Announcement: यवतमाल शहर के समता मैदान परिसर में भाजपा की ओर से शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थित में एक जनसभा का आयोजन किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनसभा में संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने किसानों से किए गए अपने सभी वादों को पूरा करने की बात कही।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों पर जब भी विपदाएं आयी है, उन विपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 32 हजार करोड रुपयों का पैकेज मंजूर कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया है। इतना ही नहीं तो किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं अगले साल से किसानों को अपने खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए पूरे 365 दिन बिजली आपूर्ति करायी जाएगी।
क्या बोले सीएम फडणवीस?
सीएम फडणवीस ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक व्यक्ति को एक अधिकार दिया वह अधिकार मतदान का दिया है। उद्योगपति से लेकर गरीबों को भी एक वोट का अधिकार दिया है। जनता के वोट का अधिकार काफी महत्व है। संविधान और लोकशाही ने जो बदलाव किया वह वोट का अधिकार देकर किया है। चुनावी प्रचार सभा में वह किसी पर टिप्पणी नहीं कर रहे है। उनके पास विकास का विजन है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
शहर के विकास के लिए क्या करना है। यह एजेंडा है। शहर की तस्वीर बदलनी चाहिए। देश और राज्य की सबसे बडी यवतमाल नगर पालिका है। इसीलिए नगर पालिका में अच्छे लोगों को चुनकर देना चाहिए। यवतमाल में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं अमल में लायी गई।
शहरों के विकास पर भी ध्यान
1750 करोड़ की भुयारी गटर योजना दी
500 करोड़ की जलापूर्ति के दिए
32 हजार करोड किसानों को दिए गए
यह भी पढ़ें – Nagpur News: प्रभाग 8 में कांग्रेस का दबदबा कायम! 2017 में 45% से अधिक वोट, इस बार भी बढ़त के आसार
गांव का विकास करने के साथ ही शहरों के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए, शहर में रहनेवाले लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की सुविधा उपलब्ध करने के लिए निधि सरकार ने उपलब्ध कराया है। स्मार्ट सिटी, अमृत शहर, स्वच्छ भारत योजना चलायी जा रही है। 1750 करोड रुपयों की भुयारी गटर योजना ओर 500 करोड़ रुपयों की जलापूर्ति योजना को मिलाकर कुल 2300 करोड़ रुपये यवतमाल शहर के लिए योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।
आगामी फरवरी तक पेयजल योजना का पहला चरण
आगामी फरवरी माह तक शहरवासियों के पीने के पानी की योजना का पहला चरण पूरा कर दिया जाएगा और दूसरे चरण के बाद यवतमाल शहरवासियों को 365 दिनों तक जलापूर्ति करायी जाएगी। 365 दिन साफ पानी मिलनेवाला विदर्भ का पहला शहर यवतमाल बनेगा।
