क्या फिर एक होगी NCP? शरद पवार की NDA में एंट्री पर BJP ने साफ किया रोडमैप, रखी ये शर्त
Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में एनसीपी शरद गुट के एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं तेज। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने शर्त रखी है कि शरद गुट को अजित पवार के साथ आना होगा।
- Written By: रूपम सिंह
शरद पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Sharad Pawar NCP NDA: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि शरद पवार की पार्टी एनडीए में आना चाहती है, तो उसे अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकां के माध्यम से ही आना होगा। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अजीत पवार के निधन के बाद दोनों राष्ट्रवादी दलों के विलय की चर्चा तेज हुई थी।
हालांकि, सांसद सुप्रिया सुले ने साफ कहा था कि विलय का विषय उनके लिए समाप्त हो चुका है। इधर, हाल के दिनों में जयंत पाटिल की मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात के बाद शरद गुट के सत्ता में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि फिलहाल महायुति में किसी नए दल को शामिल करने का प्रश्न नहीं है।
एकीकृत राकां को प्राथमिकता
सूत्रों का दावा है कि भाजपा, शरद पवार की पार्टी को अलग से एनडीए में शामिल करने के बजाय एकीकृत राकां को प्राथमिकता दे रही है। बताया जा रहा है कि यदि दोनों राष्ट्रवादी दल एक होकर भाजपा के साथ आते हैं, तो दोनों पक्षों को एक-एक केंद्रीय मंत्री पद देने पर भाजपा नेतृत्व सकारात्मक रुख रखता है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा पवार शरद गुट को साथ लेने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में दोनों गुटों के एक होने और सत्ता में शामिल होने की राह आसान नहीं मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
NDA में फूट…या अखिलेश यादव के खिलाफ घेराबंदी! यूपी के 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP-R; चिराग पासवान का ऐलान
भाजपा के ढोंग को जवाब देने का वक्त आ गया, नागपुर में महाआरती के बाद बरसे उद्धव ठाकरे; देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
Maharashtra Weather: राज्य में मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
जनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें:- इंदापुर में भक्तिभाव से संपन्न हुआ संत तुकाराम महाराज पालकी का रिंगण समारोह: उमड़ा वारकरियों का भारी जनसैलाब
जयंत पाटिल को लेकर भी चर्चाएं
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान जयंत पाटिल को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
