नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति
Nagpur Bawankule Mahayuti Unity: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सभी सहयोगी दल विकास के एजेंडे पर मिलकर काम कर रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः एआई फोटो)
Nagpur Mahayuti Alliance No Differences: नागपुर जिले में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने महायुति के घटक दलों में किसी भी तरह के मतभेद को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने महायुति में मतभेद की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि महायुति के सभी घटक दलों के बीच लगातार संवाद जारी है और मतभेद की खबरें केवल अफवाह हैं, वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि महायुति विकास के एजेंडे पर मिलकर काम कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं होने के कारण ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं।
जयंत पाटिल से मुलाकात पर बोले बावनकुले
जयंत पाटिल द्वारा सीएम देवेन्द्र फडणवीस और डीसीएम एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात पर बावनकुले ने कहा कि राज्य के विकास के लिए राजनीतिक नेताओं के बीच संवाद आवश्यक है। पाटिल से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विपक्ष की ओर से यदि सकारात्मक सुझाव आते हैं तो उन पर सकारात्मक विचार करना सरकार की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है।
पर्यावरण संरक्षण का बड़ा अभियान
राजस्व विभाग के आगामी निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ‘राजमाता जिजाऊ महिला सशक्तीकरण योजना’ जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत राज्य के महिला बचत समूहों को ढाई एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस भूमि पर बांस की खेती की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मालाड के शेठ आइरीन टावर की लिफ्ट में लड़कियों पर झपटा पालतू कुत्ता, CCTV वीडियो वायरल, निवासियों में खौफ
ट्रेन में लड़कियों से गंदी हरकत पड़ी भारी, युवती ने शोहदे को पहनाई चूड़ियां, लगाई लिपस्टिक और मंगवाई माफी
नीट पेपर लीक: सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बिगड़ते स्वास्थ्य पर नागपुर में भड़के संजय राऊत
गड़चिरोली जिले में केवल 8 क्लीनिक पंजीकृत, 4 फर्जी डॉक्टरों पर दर्ज हुई एफआईआर
यह भी पढ़ें:-नीट पेपर लीक: सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बिगड़ते स्वास्थ्य पर नागपुर में भड़के संजय राऊत
सकारात्मक कार्यों से ही बनता है जनाधार
उद्धव व राज ठाकरे के संभावित संयुक्त आंदोलन पर बावनकुले ने कहा कि आंदोलन करना उनका अधिकार है लेकिन महाराष्ट्र में जनाचार केवल सकारात्मक कार्यों से ही बनता है। इस अवसर पर उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का भी समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता का इस विधेयक को व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस के कई सांसद भी इस विधेयक के समर्थन में अपनी भूमिका निभाएंगे।
