बोरगांव इलाके में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया ‘हिम्मतवाला रेस्क्यू’ ऑपरेशन, मचा हड़कंप
Borgaon Leopard Rescue: यवतमाल के बोरगांव में चेन-लिंक में फंसे घायल तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बिना डार्ट के साहसिक रेस्क्यू किया। इलाज के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
- Written By: प्रिया जैस
तेंदुए को पकड़ा (सौजन्य-नवभारत)
Forest Department Yavatmal: यवतमाल जिले में स्थानीय वन विभाग ने जांब सर्कल के बोरगांव इलाके में एक नर तेंदुए का रोमांचक रेस्क्यू करने में कामयाबी हासिल की। शेड्यूल-I के तहत सुरक्षित एक नर तेंदुआ ग्राम-बोरगांव में डा. ज़ादे के खेत में चेन लिंक फेंस में फंसा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सुबह करीब 11.30 बजे यह जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर प्रणाली धर्माले, इलाके के वन कर्मियों के साथ-साथ कोबरा एडवेंचर एंड नेचर क्लब, यवतमाल के मानद वन्यजीव रक्षक रेंजर श्याम जोशी और उनकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई। टीम तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की रेस्क्यू गाड़ी (एम एच-29-बीई-5529) के साथ मौके पर पहुंची।
घायल हुआ तेंदुआ
तेंदुए का पिछला पैर चेन लिंक फेंस में मजबूती से फंसा हुआ था। भागने की कोशिश में तेंदुए का पेट भी तार से लिपट गया था और साफ दिख रहा था कि उसे चोट लगी है। ऐसी स्थिति में भी जब तेंदुए की जान खतरे में थी, फॉरेस्ट टीम ने बड़ी सावधानी और हिम्मत से बिना डार्ट का इस्तेमाल किए फिजिकल रेस्क्यू किया। तेंदुए को बिना कोई और नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से तार से आजाद कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, रामपुरी कैंप में मची दहशत, 7 घंटे बाद रेस्क्यू
चरम पर पहुंचा मानव-वन्यजीव संघर्ष: 5 माह में 6 की मौत, 19 घायल-बाघ-तेंदुओं की दहशत से कांपा भंडारा
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
यवतमाल में 45 डिग्री पारे के साथ गहराया जलसंकट: पुसद के मालपठार समेत 7 तहसीलों में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू
तेंदुए को उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा
तेंदुए को आगे के इलाज के लिए ‘पीपुल फॉर एनिमल रेस्क्यू सेंटर, वर्धा’ को सौंपा जा रहा है। यवतमाल फॉरेस्ट रेंज की तरफ से जानकारी दी गई कि उपचार के बाद तेंदुए को जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा। सीनियर अधिकारियों की गाइडेंस में पूरा ऑपरेशन सफल रहा।
यह भी पढ़ें – नागपुर में भू-माफियाओं की शामत! SIT ने शुरू किया अब तक का सबसे बड़ा अभियान, 5 मामले दर्ज
यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक डॉ. किशोर मानकर, उपवन संरक्षक यशवंत बहाले, नीलेश सोनवणे के मार्गदर्शन में यह सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रेंज ऑफिसर प्रणाली धर्माले, स्टाफ के साथ वन्यजीव रक्षक श्याम जोशी और उनकी टीम की सराहना हो रही है।
