अमरावती के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, रामपुरी कैंप में मची दहशत, 7 घंटे बाद रेस्क्यू
Amravati Leopard Rescue News: अमरावती के रामपुरी कैंप इलाके में एक तेंदुआ बंद दुकान में घुस गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा।
leopard in Rampuri Camp (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Forest Department News: अमरावती शहर के रामपुरी कैंप परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 2 से ढाई वर्ष आयु का तेंदुआ बगीचे के सामने स्थित एक बंद दुकान में घुसकर दुबक कर बैठ गया था। तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुसने की खबर आग की तरह फैलते ही पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को शाम 7.30 के दौरान पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
वन विभाग की टीम पहुंची
तेंदुए की परिसर में होने की सूचना मिलते ही गाडगे नगर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने इलाके को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में काफी मशक्कत करती रही। वहीं पुलिस बारबार नागरिकों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की, किंतु लोग जहां के वहां ही खड़े रहे।
जंगल में छोड़ा जाएगा
महापौर श्रीचंद तेजवाणी तथा गुटनेता चेतन गावंडे भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बड़ी जनसंख्या वाले क्षेत्र में तेंदुए के घुस आने से नागरिकों में भारी दहशत व जिज्ञासा फैल गई थी। परिसर के कई लोग अपने घरों में दुबके रहे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया व सफल हुए। तेंदुए को पकड़ने के बाद पशु शल्य चिकित्सक द्वारा निरीक्षण करने के बाद उसे वडाली वनपरिक्षेत्र में लाया गया। जहां से उसे जंगल में बुधवार को छोड़ दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
बारिश में भी भीड़ कम नहीं
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रामपुरी कैंप व आसपास के परिसर के नागरिक व मीडिया कर्मी मौके पर जमा हो गए। दोपहर के समय हल्की बारिश होने के बावजूद भी देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में भय और उत्सुकता दोनों का माहौल दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों के लाख समझाने पर भी नागरिक तेंदुए को देखने के लिए डटे रहें।
प्यास के कारण शहर में घुसा
प्राथमिक जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेज धूप व गर्मी के कारण प्यास लगने व पानी की तलाश में तेंदुए के शहर में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके पूर्व भी कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी निवास में 2 बार, यूनिवर्सिटी परिसर सहित मंगलधाम कॉलोनी परिसर में कई बार तेंदुए व उसके शावकों को देखा गया है। इसके पूर्व भी चांदूर बाजार रोड पर सड़क पार करते समय एक तेंदुए की मौत की खबर प्रकाश में आयी थी।
ये भी पढ़े: PCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
पानी की तलाश में आने की संभावना
कई समय तक तेंदुए का रेस्क्यू शुरू रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत की। घटना स्थल पर प्रादेशिक वन विभाग अधिकारी प्रदीप भड, मनपा पशु चिकित्सा अधिकारी सचिन बोंद्रे, गाडगे नगर थाना के पीआई गोरखनाथ जाधव, पीएसआई रोकडे, आरसीपी पथक सहित वन विभाग की रेस्क्यू टीम के वनपाल चे वनपाल शाम देशमुख, फिरोज खान, अमोल गावणेर, बाबुराव खेरकर, गजानन लांदे, वनरक्षक अतुल धसकट, संदीप ठाकरे, कैलास इंगले, धारपवार, आकाश सारडा, गायकवाड, थोटे, वनमजदूर मनोज ठाकूर, ओंकार भुरे, वाहन चालक संदीप चौधरी, अक्षय चांबतकर, सुशील तायडे, अशासकीय संस्था के शंतनू पाटिल, सुमित गवई, वार संस्था के निलेश कांचनपुरे आदि मौजूद थे।
