Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना प्रस्ताव ग्राम पंचायत भवन को जमींदोज किया, सागवान फर्नीचर की भी मनमानी बिक्री

Bittergaon GP Building Demolished: उमरखेड के बिटरगांव में ग्राम पंचायत भवन को निर्लेखन प्रस्ताव के बिना ध्वस्त किया गया और सागवान फर्नीचर की मनमानी बिक्री की गई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 05, 2025 | 06:19 PM

बिना प्रस्ताव ग्राम पंचायत भवन को जमींदोज किया (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Umarkhed News: बिटरगांव (बु.) के सरपंच, ग्राम पंचायत अधिकारी और एक सदस्य ने बिना किसी निर्लेखन प्रस्ताव को मंजूरी दिए ग्राम पंचायत भवन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं, भवन में मौजूद लाखों रुपये मूल्य के सागवान फर्नीचर और अन्य सामग्री की बिना किसी प्रक्रिया के मनमानी बिक्री करने का गंभीर आरोप पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य राजेश पिटलेवाड ने लगाया है।

राजेश पिटलेवाड के अनुसार, सरपंच और सदस्यों ने मिलीभगत कर ग्राम पंचायत भवन, सचिव आवास और दो शौचालयों को बिना किसी वैध प्रस्ताव, बिना बजटपत्र, बिना तकनीकी मंजूरी, बिना नापजोख पुस्तिका और बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के जमींदोज कर दिया।

बिटरगांव (बु.) के सरपंच, सचिव और सदस्य का कारनामा

ध्वस्त भवन की सीमेंट चादरें, कवेलू, सागवान लकड़ी, दरवाजे, खिड़कियां, फरशी, ईंटें और अन्य लाखों रुपये मूल्य की सामग्री का न तो कोई नीलाम किया गया और न ही बिक्री की रकम ग्राम पंचायत के बैंक खाते में जमा की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई निजी स्वार्थ के लिए की गई है और इसलिए संबंधितों की गहन जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में म्हाडा घरों के नाम पर 300 करोड़ का घोटाला, जिलाधिकारी जांच के बाद 49 बिल्डरों पर धोखाधड़ी का मामला

नागपुर मनपा का ‘मेगा बजट’ तैयार: 6,000 करोड़ के पार जाएगा आंकड़ा, नए कमिश्नर इटनकर 13 मार्च को करेंगे पेश

GMLR परियोजना प्रभावितों को मार्च अंत तक मिलेंगे 252 फ्लैट, कांजुरमार्ग में पुनर्वास

सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए नासिक को 306 करोड़ की केंद्रीय निधि, सड़क व पार्किंग परियोजनाओं को मंजूरी

ग्राम पंचायत का खंडन

बिटरगांव (बु.), पं.स. उमरखेड के ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद मोरे ने कहा कि “ग्राम पंचायत ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से सभी प्रक्रिया नियम अनुसार पूरी की है। तक्रार में कोई तथ्य नहीं है। शिकायत किसी उद्देश्य से की गई लगती है। हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।”

ये भी पढ़े: यवतमाल में किसान निधि से हटाए 1,193 किसानों के नाम, एक ही परिवार में दो लोगों को लाभ नहीं

शिकायतकर्ता का बयान

शिकायतकर्ता राजेश पिटलेवाड ने कहा कि “18 नवंबर को की गई शिकायत के बाद जांच में विलंब होने से संबंधित लोगों को आरोपों का खंडन तैयार करने का मौका मिला होगा, ऐसा मुझे संदेह है।”

 

Bittergaon gp building demolished furniture sale complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2025 | 06:19 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.