- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Bhandegaon Toll Naka Closed Yavatmal Darwha Karanja Road Protest
11 मार्च की तोड़फोड़ और अब बड़ा एक्शन! दिल्ली से आदेश आने तक बंद रहेगा भांडेगांव टोल नाका
Bhandegaon Toll Naka Closed: यवतमाल के भांडेगांव टोल नाके को बंद करने का आदेश। राहुल ठाकरे के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद जिलाधिकारी का बड़ा फैसला। NHAI दिल्ली के अगले आदेश तक वसूली बंद।
- Written By: प्रिया जैस

यवतमाल में जिलाधिकारी बैठक (सौजन्य-नवभारत)
NHAI Delhi Toll Rules: यवतमाल जिले के दारव्हा–कारंजा रोड पर स्थित भांडेगांव टोल नाका बंद करने की मांग को लेकर 11 मार्च को नागरिकों द्वारा टोल नाका तोड़फोड़ आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को यवतमाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (दिल्ली)की ओर से आगे के निर्देश जारी नहीं होते, तब तक भांडेगांव टोल नाका बंद रखा जाएगा। इस संबंध में यवतमाल के जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राहुल ठाकरे ने किया था।
उनके नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी और स्थानीय नागरिकों द्वारा चलाए गए जनआंदोलन को आखिरकार सफलता मिली और टोल नाका बंद करने का निर्णय लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
LLB परीक्षा की बढ़ी तारीख, विधायक अडबाले ने की थी मांग, गोंडवाना विवि जारी करेगी नई समय सारिणी
राजस्व मंत्री के दौरे में पूरी सरकारी मशीनरी, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उडी नींद
यह भी पढ़ें – उमरखेड-महागांव के लिए ₹1000 करोड़ का ‘मेगा प्लान’! विधायक वानखेडे ने सदन में उठाई MIDC की मांग
घर में लगी आग, सामान सहित नकदी जलकर खाक
दारव्हा तहसील के गणेशपुर गांव में एक घर में अचानक आग लगने से घरेलू उपयोग का सामान तथा नकदी जलकर राख हो गई। यह घटना गुरुवार 12 मार्च को सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार गणेश गेमा राठोड़ (उम्र 57), निवासी गणेशपुर के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।
इस आग में रसोई और घर के उपयोग के बर्तन, अनाज, सोफा, दीवान, अलमारी, फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर, कपड़े, बच्चों का स्कूल का सामान और महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। अलमारी में रखी लगभग 23 हजार रुपये की नकदी भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र गायकवाड और पटवारी भांडेकर मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। प्रारंभिक जांच में इस आग से भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। आग पीडित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Bhandegaon toll naka closed yavatmal darwha karanja road protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बड़ी ड्रग रेड: निर्माणाधीन इमारत में छिपाया था 85 किलो गांजा, 48 लाख के माल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 09:20 PMट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर ‘झालमुड़ी’ हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड
Apr 20, 2026 | 09:15 PMयोगी सरकार का बड़ा एक्शन! 48 घंटे में 64 IAS अफसरों के तबादले, 25 जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट
Apr 20, 2026 | 09:14 PMमैदान पर अय्यर की अजीब मांग! LSG के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस को अचानक चाहिए था जूता, देखें वीडियो
Apr 20, 2026 | 09:05 PMट्रंप का बड़ा खुलासा: इजरायल ने मुझे ईरान के खिलाफ नहीं उकसाया, परमाणु हथियारों पर दी सीधी चेतावनी
Apr 20, 2026 | 09:03 PMकौन हैं दानिश मालेवार? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह मैदान पर उतारा, पर पहले ही मैच में नहीं चला बल्ला
Apr 20, 2026 | 08:54 PMराजस्थान की स्कूल में खौफनाक हादसा! 8 साल के मासूम पर गिरा भारी गोलपोस्ट; इकलौते बेटे की लाश देख पिता बेहोश
Apr 20, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM














