- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Attempted Robbery By Showing Fake Gun Police Caught Two Miscreants
नकली बंदूक दिखाकर लूटपाट का प्रयास, दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative image
- जिले के महागांव तहसील की सनसनीखेज वारदात
यवतमाल. जिले में लूटपाट,डकैती, छिनाझपटी की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है. इन आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से कडी उपाययोजनाएं की जा रही है. बावजूद इसके बदमाश पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहे है. बदमाशों ने असली बंदूकों के दम पर लूटपाट को अंजाम देना शुरू किया है.
साथ ही बदमाश अब नकली बंदूक का उपयोग कर लोगों को लूटने के फिराक में नजर आ रहे है. जिले के महागांव तहसील में दो बदमाशों द्वारा नकली बंदूक के दम पर दुपहिया सवार के साथ लूटपाट करने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए दो बदमाशों को धरदबोच लिया. जिससे लूटपाट का प्रयास विफल साबित हुआ.
महागांव तहसील में इन दिनों लूटपाट की वारदातों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. रविवार की सुबह फुलसावंगी की दिशा से आनेवाले एक दुपहियासवार को भांब के पास रोककर दो बदमाशों ने नकली बंदूक के धाक दिखाकर लूटपाट की कोशिश की गई लेकिन एक घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया. इनमें हिमायतनगर तहसील के सवना निवासी राहुल भालेराव व दगडथर निवासी आकाश मिराशे का समावेश है.
दोनों बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का प्रयास करने के बाद सचिन कोनादे की बुलेट चुराकर ले गए. इस बारे में पता चलते ही पडोसियों ने हल्लाबोल किया. घटना की जानकारी डॉ. मोतेवार ने महागांव पुलिस को सूचना दी. घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढूंढना शुरू किया. सवना परिसर के एक जंगल क्षेत्र में दोनों पुलिस को दिखाई दिए. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नकली बंदूक भी जब्त की. इस मामले की जांच थानेदार विलास चव्हाण के मार्गदर्शन में बीट जमादार शरद एडदकर कर रहे है.
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल कीटनाशक कांड की यादें ताजा: 63 मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार, घातक कीटनाशक बाजार में अब भी मौजूद
यवतमाल CEO मंदार पत्की का कड़ा अल्टीमेटम: निंगनूर में 1 मई तक हर हाल में हो घरकुलों का गृहप्रवेश
उमरखेड़ के घरकुल लाभार्थियों की जीत: अब निर्माण के लिए मिलेगी 5 ब्रास मुफ्त रेत, प्रशासन ने जारी किया आदेश
यवतमाल में आपस में भिड़ी 2 सरकारी एजेंसियां, पहले बिजली काटी, फिर टैक्स के नाम पर दफ्तर कर दिया सील!
Attempted robbery by showing fake gun police caught two miscreants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM














