-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Arbitrariness Of Mobile Companies No Balance Even After Recharge When Customers Post
मोबाइल कंपनियों की मनमानी; रिचार्ज के बाद भी बैलेंस नही, ग्राहको की जब पर डाका
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
वणी: बगैर मोबाइल के आज कल कोई कार्य नहीं होते, मोबाइल मे बैलेंस न हो तो परेशानी उठानी पडती है। डिजिटल इंडिया, कैसलेस व मोबाइल बैंकिंग को बढावा दिया जा रहा है, लेकिन मोबाइल कंपनियों की मनमानी से लोग परेशान हो गए है। रिचार्ज करने के बाद स्वीकृति का मैसेज आ जाता है, लेकिन मोबाइल में बैलेंस नही डाला जाता। कॉल लगाने पर अपर्याप्त बैलेंस का संदेश मिलता है और किसी से बात नही हो पाती इस प्रकार ग्राहको की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यह सीधे-सीधे ग्राहको की लूट है।
ऐसी अनेक शिकायते समाने आ रही है। इसमे भी छात्रो व वरिष्ठ नागरिको के साथ इस प्रकार की घटना हो तो वे परेशान हो जाते है, क्योकि वे बडी मुश्किल से रिचार्ज के लिए हर महीने पैसो का बंदोबस्त कर पाते है। 80,90,100 रू। उनके लिए काफी मायने रखता है। पैसे देने के बाद भी मोबाइल का रिचार्ज नहीं हो पाया तो पैसे तो जाते ही हैं वही उन्हे मानसिक परेशान होना पडता है।
शिकायत नंबर घंटो रहता है व्यस्त
पहले ही इन मोबाइल कंपनियों ने 24 व 28 दिन का महीना कर रखा है। उसमें भी इस अवधि में 5 से 6 दिन नेट काम नही करता। जिससे भी ग्राहकों पर असर पड रहा है। ग्राहकों को आम तौर पर महीने मे केवल 24 से 28 दिन ही सेवा दी जाती है। कुछ परेशान होने पर घंटो तक शिकायत नंबर व्यस्त दिखाए जाने पर ग्राहक नाराज हो जाते है। इस कारण ग्राहकों के सामने सवाल पैदा हो गया है किससे शिकायत करे।
सम्बंधित ख़बरें
अब भारत बनेगा मोबाइल हब, सरकार ला रही नई स्कीम, रोजगार और कमाई का बड़ा मौका
इसरो के ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट की लॉन्चिंग थोड़ी देर में, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
BSNL Satellite Phone: पहाड़ों से रेगिस्तान तक हर जगह मिलेगा नेटवर्क, कीमत में iPhone भी पीछे
नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं? इन एक्सेसरीज़ पर जरूर करें निवेश
इस संबंध में एक वरिष्ठ नागरिक रामास्वामी ने बताया कि उन्होंने 21 नवंबर को वोडाफोन कंपनी से नजदीकी दूकानदार से 80 रू। का रिचार्ज कराया था। रिचार्ज सक्सेसफुल होने पर तत्काल ही 21 दिनों के लिए राशि स्वीकृति का मैसेज आ गया लेकिन इसके बाद फिर कंपनी से फोन आया की बैलेंस नही है, लेकिन उनके तो पैसे डूब गए। अब कंपनी ने रेट भी बढा दिए। अब बढे हुए दर पर रिचार्ज करना पडेगा। उन्होंने कहा कि यह तो ग्राहको के साथ कंपनी की धोखाधडी है। इससे उन्हे मानसिक रूप से परेशान होना पडा है।
एप से रिचार्ज का चलन
कवरेज व नेट की समस्या तो थी ही इसमें अब मोबाइल कंपनियों में रिचार्ज के दाम बढा दिए। अचानक बढी कीमतों के कारण न केवल ग्राहक बल्कि रिचार्ज करा देने वाले दूकानदार भी प्रभावित हुए है। इन विभिन्न मोबाइल रिचार्ज कंपनियों द्वारा दर में वृध्दि से कालेज के छात्र, मध्यम वर्ग के नागरिकों के साथ ही रिचार्ज दूकानदारों को भी बहुत प्रभाव पडा है। वही मोबाइल कंपनियों के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।
दूसरी और ग्राहकों की कम संख्या दूकानदारों को खलने लगी है। क्योंकि पहले रिचार्ज कराने के लिए इन दूकानदारों के पास जाना पडता था, लेकिन अब बडी संख्या में ग्राहक सीधे आनलाइन रिचार्ज करने लगे है। लोग अब रिचार्ज के लिए बनाए गए एप से रिचार्ज करने की बडे पैमाने पर सुविधा के कारण आनलाइन रिचार्ज कर रहे है। जिससे दूकान से रिचार्ज खरीदी का प्रमाण कम हो गया है।
Arbitrariness of mobile companies no balance even after recharge when customers post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान ले गया नोबेल, वर्ना आयुर्वेद से भारत को पहले ही मिल जाता, नवभारत कॉन्क्लेव में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 10, 2026 | 09:08 AMप्रोसेस्ड फूड और स्ट्रेस बिगाड़ रहे आपकी सेहत, नवभारत के मंच से अनुप्रिया पटेल ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र
Jul 10, 2026 | 09:07 AM250 करोड़ की देनदारियों में घिरी संभाजीनगर मनपा, आयुक्त बोले- टैक्स वसूली बढ़ाना जरूरी
Jul 10, 2026 | 09:06 AMCustom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
Jul 10, 2026 | 09:01 AMभरत तिवारी की मां की बिगड़ी तबियत, अनशन के पहले दिन ही हालत हुई खराब, SDPO ने 6 गवाहों को भेजा समन
Jul 10, 2026 | 08:57 AMगोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AMJagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Jul 10, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM














