नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं? इन एक्सेसरीज़ पर जरूर करें निवेश

Mobile Tips: Google Pixel 10 सीरीज़ मार्केट में आई है और अगले महीने Apple iPhone 17 सीरीज़ के आने की तैयारी है। ऐसे में स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे है तो ये खबर देखें।
नया स्मार्टफोन खरीद रहे हैं? इन एक्सेसरीज़ पर जरूर करें निवेश
Mobile Tips जो आपको पता होने चाहिए। (सौ. Pixabay)
Published on
Updated on

Smartphone Accessories: आजकल हर महीने नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में Google Pixel 10 सीरीज़ मार्केट में आई है और अगले महीने Apple iPhone 17 सीरीज़ के आने की तैयारी है। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि कुछ ज़रूरी मोबाइल एक्सेसरीज़ पर भी निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ये एक्सेसरीज़ न सिर्फ फोन की सुरक्षा करेंगी बल्कि आपके यूज़र एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएंगी।

स्क्रीन प्रोटेक्टर और कवर: सुरक्षा की पहली ढाल

स्मार्टफोन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर और कवर बेहद ज़रूरी हैं।

  • कम कीमत में मिलने वाली ये एक्सेसरीज़ फोन को बड़े नुकसान से बचा सकती हैं।
  • अच्छी क्वालिटी का स्क्रीन गार्ड स्क्रैच और टूट-फूट से सुरक्षा प्रदान करता है।
  • वहीं एक मजबूत फोन कवर accidental damage को कम करता है और फोन की रीसेल वैल्यू को भी सुरक्षित रखता है।

पावर और चार्जिंग एक्सेसरीज़: बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए ज़रूरी

कई कंपनियां, जैसे Apple, अब फोन के साथ चार्जिंग एडेप्टर नहीं देतीं। ऐसे में:

  • हमेशा कंपेटिबल और हाई-क्वालिटी चार्जिंग एडेप्टर का ही इस्तेमाल करें।
  • गलत एडेप्टर से चार्जिंग स्लो हो सकती है और बैटरी लाइफ भी प्रभावित होती है।
  • अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं, तो पावर बैंक खरीदना एक बेहतरीन विकल्प होगा। यह आपको कहीं भी, कभी भी चार्जिंग की सुविधा देगा।

ऑडियो एक्सेसरीज़: मनोरंजन का मज़ा दोगुना

यदि आप म्यूजिक, गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए ऑडियो एक्सेसरीज़ जरूरी हैं।

  • ईयरबड्स और हेडफोन आपके मनोरंजन अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं।
  • मार्केट में कई बजट और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुन सकते हैं।
  • इसके अलावा, एक फोन स्टैंड भी उपयोगी साबित होगा, खासकर तब जब आप लंबे समय तक वीडियो देखना या ऑनलाइन मीटिंग्स करना चाहते हैं।

ध्यान दें

नया स्मार्टफोन खरीदते समय केवल फोन पर ही फोकस न करें, बल्कि स्क्रीन प्रोटेक्टर, कवर, पावर बैंक, चार्जिंग एडेप्टर और ऑडियो एक्सेसरीज़ पर भी ध्यान दें। ये छोटी-छोटी चीज़ें न सिर्फ आपके फोन की सुरक्षा करेंगी बल्कि आपके अनुभव को और भी बेहतरीन बनाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com