Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्यों फेल हुई अमृत योजना? यवतमाल में अजित पवार का बड़ा बयान, बोले- सीनियर-जूनियर छोड़े विवाद

Mahayuti Government Farmers Policy: यवतमाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में DCM अजित पवार बोले—महायुती सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील, बेंबला परियोजना की समीक्षा होगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 31, 2025 | 01:01 PM

यवतमाल में अजित पवार (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ajit Pawar Yavatmal Visit: नेता और पदाधिकारियों ने बोलते समय संयम रखना चाहिए, किसी का अपमान न हो, इस बात की सावधानी रखनी चाहिए। महायुति सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। आपकी और मेरी जाति किसान ही है, हमें दूसरी कोई जाति नहीं पता। इसलिए किसानों को हौसला देने का काम लगातार किया जाएगा यह भरोसा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जताया।

यहां के समता मैदान में राष्ट्रवादी अजित गुट के सम्मेलन में डेप्यूटी सीएम अजित पवार ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि बेंबला परियोजना से यवतमाल शहर को पानी सप्लाई करने वाली अमृत योजना फेल कैसे हुई? इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने पुणे, बारामती और पिंपरी चिंचवड़ के सफल कामों का उल्लेख किया।

मुंबई में समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि ठेकेदार काम ठीक से कर रहा है या नहीं, इसकी निगरानी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को करनी चाहिए। अमृत योजना क्यों फेल हुई, इस पर मुंबई में समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। बेंबला परियोजना की मेन लाइन में सीमेंट लाइनिंग की गई है। किसानों तक सिंचाई सुविधा पहुंचे, इसके लिए यह तय किया जाएगा कि सीमेंट लाइनिंग सही है या पाइपलाइन, किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पवार ने बताया कि समृद्धि महामार्ग पर एग्रीकल्चर हब स्थापित करने के लिए बैठक बुलाई जाएगी, ताकि यवतमाल, अमरावती, अकोला, बुलढाणा और वाशिम जिलों के किसानों का माल मुंबई और नागपुर तक आसानी से पहुंच सके। जिले की पगडंडी सड़कों के संदर्भ में पालकमंत्री संजय राठोड और राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक से चर्चा की जाएगी। किसी भी तहसील के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने वृद्ध कलाकारों के मानधन का प्रश्न भी जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें – रामटेक में बिना दफ्तर चल रहे राजनीतिक दल, आजादी के 78 साल बाद भी कांग्रेस-भाजपा और सेना बेघर

कार्यक्रम में मौजूद नेता

कार्यक्रम में राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक, विधायक संजय खोडके, अमोल मिटकरी, मनोज कायंदे, जिलाध्यक्ष क्रांति कामारकर, चंद्रकांत ठाकरे, बालासाहेब सोलसकर, जिला बैंक उपाध्यक्ष वसंतराव घुईखेडकर, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण देशमुख, अशोक घारफलकर, नाना गाडबैले, क्रांती धोटे, अरुण राऊत, लाला राऊत, विवेक देशमुख आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रस्ताविक प्रवीण देशमुख ने रखी, संचालन कैलास राऊत और आभार योगेश धानोरकर ने व्यक्त किया।

सीनियर-जूनियर विवाद छोड़े, चुनाव की तैयारी में लगे

जल्द ही जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर परिषद के चुनाव होने वाले हैं। इसलिए सीनियर-जूनियर का विवाद भुलाकर चुनाव की तैयारी करें। उम्मीदवारों का चयन योग्यता (इलेक्टिव मेरिट) के आधार पर करें और युवाओं, महिलाओं तथा अनुभवी पदाधिकारियों को मौका देने की सूचनाएं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में दी।

Ajit pawar yavatmal farmer conference government sensitive towards farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 01:01 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

सम्बंधित ख़बरें

1

Pune MNC में प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, निष्क्रिय अधिकारियों पर गिरेगी गाज

2

साकोली में महिला शक्ति की टक्कर! कौन बनेंगी नई नगराध्यक्ष? आरक्षण से पलटे सियासी समीकरण

3

Pune: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो मजदूर गिरफ्तार, गर्भवती होने पर खुला राज

4

पुराने नेता लौटे मैदान में, नए चेहरे देंगे टक्कर, भंडारा में निकाय चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.