-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Action Against Cow Smugglers 9 Accused Arrested
गोवंश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

- 8 वाहनों,25 मवेशी समेत 42 लाख रुपयों का माल जब्त
- शिरपुर थाना पुलिस की कारवाई
यवतमाल/वणी: यवतमाल जिले के वणी तहसील के शिरपुर पुलिस थाने के दस्ते ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बडी कारवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने गोवंश और आठ पिकअप वाहन मिलाकर 42 लाख रुपयों का माल जब्त किया. इस दौरान गोवंश की तस्करी करनेवाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. रविवार 23 जनवरी की रात यह कार्रवाई शिरपुर थाना क्षेत्र के चेंडकापुर फाटा से कायर मार्ग पर की गयी.
अवैध गौवंश तस्करी करनेवाले आरोपियों में अनिल देविदास आत्राम 27 निवासी कायर तहसील वणी,सचिन महादेव थेरे 38 निवासी टूडरा, तहसील वणी अमीत गजानन पोटे 21 निवासी सुर्ला तहसील वरोरा जिला चंद्रपूर,अफजल बेग अफसर बेग 36 निवासी कायर तहसील वणी,भोलाराम सुरेश पडोले निवासी डोली तहसील वणी,विश्वजीत विलास ताजने 25निवासी बाबापूर तहसील वणी,अजय भारत पिदुरकर 28 निवासी सुरला तहसील वरोरा जिला चंद्रपूर,नितीन राजेद्र नरोटे 27 निवासी एरवा भारी तहसील जिवती जिला चंद्रपूर और बालाजी अरुण थोरात 27 निवासी डोगरगांव पाटण तहसील झरी जामणी का समावेश है.
23 जनवरी को शिरुपुर थाने के एपीआय गजानन करेवाड को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग छोटे पिकअप वाहनों में गौवंश भरकर उनको कत्तलखाने ले जाए जाने की जानकारी मिली थी. पुलिस को यह भी खबर मिली थी कि मवेशियों को शिरपुर मार्ग से आदिलाबाद ले जाया जा रहा है.
जिसके बाद थानेदार एपीआय करेवाड ने अपने पुलिस दलबल के साथ कार्रवाई करने की योजना बनायी. वेषभूषा बदलकर दो पुलिस कर्मचारियों के साथ चेंडकापुर फाटा और शिरपुर बसस्थानक के पास निजी वाहनों से जाकर वहां पर जाल बिछाया, इसी दौरान चेंडकापुर फाटा कायर मार्ग पर 6 पीकअप वाहन और शिरपुर बसस्थानक के सामने से गुजर रहे 2 वाहनों को पुलिस ने पकडा, इस दौरान वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें क्षमता से अधिक मवेशियों को बडी निर्दयता से ठूंसकर और भूखे प्यासे बांधकर रखा हुआ था.
इस दौरान मवेशियों के बारे में पूछताछ करने पर पकडे गए वाहनचालकों नें टालमटोल जवाब दिया, साथ ही इन मवेशियों से जुडे कोई दस्तावेज भी नहीं थे. इन वाहनों में 25 मवेशियों कों प्लास्टीक बोरियों और लकडीयों की पाटीयों के पीछे छुपाकर रखा गया था. इस दौरान पुलिस कर्मचारियों नें इन वाहनों को ले जा रहे उपरोक्त सभी आरोपीयों को हिरासत में ले लिया, साथ ही गोवंश के छोटे बडे कुल 25 मवेशी,8 वाहन मिलाकर 42 हजार 47 हजार का माल बरामद कर, उन्हें जब्त कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज
तिरोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद बेनकाब हुआ गौवंश तस्करी का मामला, 10 गौवंश को कराया मुक्त
महाराष्ट्र में गौ तस्करों की अब खैर नहीं! शिंदे-फडनवीस सरकार का बड़ा फैसला, संगठित गिरोहों पर लगेगा सीधे मकोका
नासिक में गोवंश तस्करी के संदेह में मॉब लिंचिंग की कोशिश; भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, 4 गिरफ्तार
इस दौरान पशुवैदयकीय अधिकारीयों से मवेशीयों की जांच न करते हुए अवैधतौर पर कत्ल करने के उददेश्य से उनकी ढुलाई कर तस्करी किए जाने का मामला साफ हुआ.पुलिस ने पंचनामा कर आरोपीयों को कब्जे में लेकर माल को जब्त कर लिया. इस दौरान शिरपुर पुलिस थाने में मवेशीयों को रखने की व्यवस्था न होने से शिरपुर के पशु वैदयकीय अधिकारी डा.मंदार मराठे द्वारा मवेशीयों की जांच के बाद सभी मवेशीयों को सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी तौर पर रासा के गोशाला में भेजा गया.
पकडे गए आरोपीयों के खिलाफ शिरपुर पुलिस थाने में महाराष्ट्र पशु सुरक्षा अधिनीयम 1995 (सुधारीत) कलम 5(ए) पशु क्रुरता अधिनीयम 1960 की कलम 11 (डी),(ई),(एच) समेत मोटरवाहन कानू की धारा 83/177 समेत महाराष्ट्र पुलिस अधीनियम कलम 119 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया. इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रामेश्वर कांडुरे कर रहे है, पकडे गए आरोपीयों के अलावा मवेशी तस्करी में लिप्त आरोपीयों को निष्पन्न कर उनके खिलाफ भी कारवाई करने की जानकारी पुलिस ने दी.
मवेशी तस्करी के इस मामले को उजागर करने हुई कारवाई को जिला पुलिस अधीक्षक डा.दिलीप पाटील-भुजबल,अपर पुलिस अधीक्षक डा.खंडेराव धरणे, वणी के उपविभागीय पुलिस अधीकारी संजय पुजलवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक गजानन करेवाड थानेदार पुलिस थाना शिरपुर,एपीआय रामेश्वर कांडुरे,पुलिस कर्मी प्रविण गायकवाड, गंगाधर घोडाम,सुगत दिवेकर,गजानन सावसाकडे,सुनिल दुबे,अमोल कोवे,निलेश भुसे,विनोद मोतराव, विनोद काकडे,राहुल बोंडे, महिला पुलिसकर्मी पल्लवी बल्की सभी शिरपुर थाने ने अंजाम दी.
Action against cow smugglers 9 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जुलाई LIVE: पेपर लीक पर बनेगा फास्ट-ट्रैक कानून! वांगचुक का अनशन खत्म, CJP का प्रदर्शन जारी
Jul 24, 2026 | 06:33 AMBirthday Horoscope: 24 जुलाई जन्मदिन वालों को मिलेगा दांपत्य सुख, सम्मान और करियर में सफलता
Jul 24, 2026 | 06:20 AMमनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
Jul 24, 2026 | 06:18 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Jul 24, 2026 | 05:55 AMXiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














