नासिक में गोवंश तस्करी के संदेह में मॉब लिंचिंग की कोशिश; भीड़ ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, 4 गिरफ्तार

Nashik Crime News: नासिक के पंचवटी में गोवंश तस्करी के संदेह में उग्र भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Panchavati police arrested 4 people after a mob of 7 assaulted two men in Nashik, breaking one person's leg over suspicions of illegal cattle transportation.
गोवंश तस्करी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Crime Cow Smuggling Suspicion: नासिक के पंचवटी क्षेत्र में बुधवार देर रात गोवंश की कथित तस्करी के संदेह में मॉब लिंचिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 7 लोगों की उग्र भीड़ ने एक कार को रोककर उसमें सवार दो युवकों को लाठियों और डंडों से बेरहमी से पीटा।

इस हमले में एक युवक का पैर टूट गया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ दंगा और गंभीर चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 मई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे हिरावाड़ी रोड स्थित भिकुसा मिल के पास सुरती वेफर्स के सामने यह घटना हुई।

अन्य 3 की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपियों ने आपसी साजिश के तहत गोवंश ले जाए जाने के संदेह में एक ईको कार को रोक लिया। इसके बाद नासिक अवैध रूप से भीड़ जुटाकर कार के शीशे तोड़ दिए और लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान किया। इसके बाद कार में सवार दो लोगों को बाहर खींचकर लकड़ी के डंडों और पट्टों से बेरहमी से पीटा गया।

इस हमले में सोहेल कुरैशी का दाहिना पैर टूट गया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की गंभीरता और क्षेत्र में फैले भय को देखते हुए पंचवटी पुलिस ने स्वयं पहल कर मामला दर्ज किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com