40 ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ पर होगा आधार पंजीयन, केंद्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप
Aaple Sarkar Seva Kendra: यवतमाल जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। अब जिले के 40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' में आधार पंजीयन की प्रक्रिया होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
40 'आपले सरकार सेवा केंद्र' पर होगा आधार पंजीयन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: अपने आधार का पंजीयन करने के लिए रोजाना सैकड़ों नागरिक जिला मुख्यालय में आते हैं। इसके चलते ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय भी काफी बर्बाद होता है। इस वजह से कई लोग आधार अपडेट नहीं करवाते हैं। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।
अब जिले के 40 ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ में आधार पंजीयन की प्रक्रिया होगी। हर राजस्व मंडल से एक गांव का चयन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली से चयन होगा। इसके लिए केंद्र चालक या ऑपरेटर को एनएआईटी आधार परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
50 हजार गारंटी राशि बैंक में जमा करनी होगी
1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक जिन केंद्रों का कारोबार सबसे अधिक होगा, उन्हें आधार पंजीयन केंद्र का दर्जा दिया जाएगा। चालकों के लिए नियम अनिवार्य केंद्रों को आधार पंजीयन उपकरण दिए जाने के बाद उन्हें महाआयटी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही 50 हजार रुपए की राष्ट्रीयकृत बैंक गारंटी भी जमा करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
ये भी पढ़े: मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की बाढ़, 8 महीनों में 5 मिलियन क्रॉस, पर्यटन को मिली नई उड़ान
जिन जगहों पर केंद्र दिए जाएंगे
जिले के 40 राजस्व मंडलों में यह सुविधा दी जाएगी। इसमें मेटीखेड़ा, आर्णी, लोनबेहल, अंजनखेड़, घारफल, दारव्हा, घाटंजी, साखरा खुर्द, शिवणी, पारवा, कोठा, सावरगांव, करंजी, पहापल, चालबर्डी, मारेगांव, वनोजा, जलका, कुंभा, वटफली, पुसद, बोरी खु, वरुड़, गौल, खंडाला, धानोरा, झाडगांव, दराटी, वणी, पुनवट, कायर, यवतमाल, सावरगड, मोहा, कोलंबी, काप्रा, अर्जुना, मुकुटबन, माथार्जुन का समावेश हैं।
