Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कीर्तन से मन के विकारों का समापन, 18वें कीर्तन महोत्सव में ह.भ.प. जगन्नाथ महाराज पाटिल ने गाए अभंग

Yavatmal Kirtan Mahotsav: 18वें कीर्तन महोत्सव में ह.भ.प. जगन्नाथ पाटिल ने अभंगों के माध्यम से कीर्तन की आध्यात्मिक शक्ति, भक्तिरस और संत परंपरा का भावपूर्ण निरूपण किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 12, 2025 | 05:13 PM

कीर्तन से मन के विकारों का समापन

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Bhakti Ras: अक्सर कहा जाता है कि जब मन के भीतर भगवान का प्राकट्य होता है, तो सभी दुष्प्रवृत्तियां नष्ट हो जाती हैं। लेकिन भगवान मन में प्रकट कैसे हों? इसका उत्तर हमारे संतों ने दिया है। संत तुकाराम महाराज कहते हैं।“कीर्तन चांग चांग होय, अंग हरी रूप”अर्थात कीर्तन से न केवल मन, बल्कि सम्पूर्ण शरीर हरिरूप बन जाता है। जहां हरि का वास होता है, वहां अनिष्ट, दुष्प्रवृत्ति और षड्विकार नहीं ठहरते। “अनिष्ट निवृत्ति और इष्ट प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन कीर्तन है,” ऐसा प्रतिपादन ह.भ.प. जगन्नाथ महाराज पाटिल (ठाणे) ने किया।

उन्होंने कहा कि जब उत्साह उत्सव का रूप ले लेता है, तो वह महोत्सव बन जाता है। महोत्सव ही ऐक्य का साधक, उत्साह का प्रेरक, प्रेम का पोषक, संस्कृति का संवर्धक और धर्म का संरक्षक होता है। कीर्तन महोत्सव पिछले डेढ़ दशक से समाज में यही कार्य कर रहा है। “नाचू कीर्तनाचे रंगी, ज्ञानदीप लावू जगी संत नामदेव महाराज का यह स्वप्न अब पूरी तरह साकार होता दिखाई दे रहा है, ऐसा पाटिल महाराज ने कहा। कीर्तन महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 18वें कीर्तन महोत्सव में उन्होंने द्वितीय कीर्तन पुष्प के रूप में “घालीन लोटांगण वंदिन चरण…” इस दो-पंक्तियों वाले अभंग का सुंदर निरूपण किया।

काव्यमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में आगमन पर डॉ. सुशील बत्तलवार ने उनका स्वागत किया। मृदंगाचार्य सुरेश महाराज लाखेकर, गायनाचार्य संतोष राऊत, पवन लाखेकर, संतोष शेंदुरकर, लंकेश जांभारे, सुरेंद्र बेणकर, मुरली बांदरे, मनीष इसालकर, सूर्यभान बावणे, रत्नाकर कुलकर्णी, रामाजी चौधरी, खनगई ताई, ढोबले और संवादिनी वादक चंद्रकांत राठोड़ आदि का स्वागत मोहन भुजाडे ने किया। अंत में आरती के यजमान दत्तात्रय घुडे, सदानंद देशपांडे, विनायक बुवा भिसे, सुधीर भोयटे, बंसीलाल गोपालानी तथा एडवोकेट बदनोरे थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन स्मिता भोयटे ने अपनी विशेष शैली और काव्यमय प्रस्तुति से अत्यंत प्रभावी ढंग से संभाला।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान

ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन

लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य

अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार

ये भी पढ़े: एकजुटता से हटाया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, खेल मैदान के लिए युवाओं का श्रमदान

रामायण का केवट प्रसंग-भक्तिरस का श्रृंगार

श्रोताओं ने श्रद्धापूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की कि ‘घालीन लोटांगण वंदिन चरणं’ दो पंक्तियों का यह अभंग इतना गहन ब्रह्मज्ञान समेटे हुए है, यह आज ज्ञात हुआ। श्रीराम के साथ नदी पार कराते समय केवट का संवाद कोई साधारण व्यवहार नहीं था, बल्कि वह भक्तिरस का श्रृंगार था। अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य, आत्मनिवेदन और पादसेवन-इन छह प्रकार की भक्तियों को साधकर केवट स्वयं राममय हो गया। इसी उल्लेख के साथ पाटिल महाराज ने अपने कीर्तन का समापन किया।

18th kirtan mahotsav yavatmal jagannath patil kirtan abhang

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.