Eknath Shinde Holi (सोर्स - नवभारत)
Maharashtra Politics Holi: ठाणे,सांस्कृतिक नगरी ठाणे में होली मनाने की पुरानी परंपरा रही है। ठाणे शहर में शिवसेना की प्रमुख शाखा टेम्भी नाका स्थित आनंद आश्रम पर तो शिवसेना के नेता स्व.आनंद दिघे बड़े पैमाने पर होली का आयोजन करते थे।
यहां सभी दलों के नेता होली मनाने जुटते थे। आनंद दिघे की परंपरा को उनके शिष्य एकनाथ शिंदे ने भी जारी रखा है। परन्तु इस साल राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने होली नहीं मनायी।
मंगलवार को होली व रंगपंचमी के अवसर पर डीसीएम एकनाथ शिंदे टेम्भी नाका के आनंद आश्रम पहुंचे लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली नहीं मनाई। उन्होंने स्व.बालासाहेब ठाकरे एवं स्व.आनंद दिघे की प्रतिमा पर तिलक लगाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य के डिप्टी सीएम रहे अजीत पवार और ठाणे में शिवसेना परिवार के कुछ पदाधिकारियों के करीबी रिश्तेदारों के निधन के चलते उन्होनें होली न खेलने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें :- होली पर सख्ती: ठाणे RPF का जागरूकता अभियान, लोकल पर गुब्बारे-पत्थर फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
हालाकिं उन्होंने सभी को रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व MLA रवींद्र फाटक, ठाणे विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पवार, बाला गवस, कमलेश चव्हाण, स्वानंद पवार सहित बड़ी संख्या में शिवसेना बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर विधायक जितेंद्र आव्हाड की उपस्थिति में कलवा में एनसीपी नगरसेवक अभिजीत पवार की तरफ से होली का जोरदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध डांसर व लोकगायिका गौतमी पाटील की उपस्थिति ने होली कार्यक्रम में समा बांध दिया। होली कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही।