-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Water Logging Became A Problem On The Streets Of The City
शहर की सड़कों पर जलजमाव बनी परेशानी
- Written By: किर्तेश ढोबले

अकोला. शहर के अनेक क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो रहा है. जिसके कारण लोगों को आवागमन में विविध प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कहीं पर घंटों जाम लग रहा है तो किसी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी जैसी परेशानियां हो रही है़ इस बारे में बातचीत करने पर मनपा के शिवसेना के पूर्व गुट नेता तथा शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के महानगर प्रमुख राजेश मिश्रा और भाजपा नेता, पूर्व पार्षद एड.गिरीश गोखले ने अपनी राय प्रकट की है. जो इस प्रकार है़
समस्या के लिए सत्ताधारी जिम्मेदार
शहर की सड़कों पर बारिश का जो पानी जमा हो रहा है इसके लिए पूरी तरह से सत्ताधारी भाजपा जिम्मेदार है. सड़कों के निर्माण के समय नियोजन का अभाव होने के कारण यह स्थिति निर्माण हुई है. चाहे डाबकी रोड हो, सिंधी कैम्प मुख्य मार्ग हो, पुराना शहर के अन्य क्षेत्र हो या शहर के जिस क्षेत्र में भी सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो रहा है इसके लिए सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि ही जिम्मेदार है. यदि सही तकनीक से सड़कों के निर्माण किए गए होते तो इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होती जैसी आज हो रही है. जहा-जहा सड़कों पर बारिश का पानी रुक रहा है यह सिर्फ सड़कों के निर्माण के समय की गई लापरवाही है. इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं जिसे हल करने के लिए शिवसेना ने कई बार आंदोलन किए हैं, आवाज उठाई है और लोगों की समस्याओं का समाधान किया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में भी मनपा प्रशासन के पास आवाज बुलंद की जाएगी. हमारी कोशिश यह रहेगी कि, लोगों की यह समस्या हल हो सके और बारिश के दिनों में सड़कों पर आने जानेवाले लोगों को असुविधा और तकलीफ न हो. -राजेश मिश्रा (पूर्व शिवसेना गुट नेता)
सड़कों पर हो रहा जलजमाव
शहर भर में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर सड़कों के निर्माण न किए गए हों, हो सकता है कि, सड़कों पर कुछ स्थानों पर बारिश का पानी रुक रहा हो और आम लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही हो, कुछ सड़कों पर कुछ तकनीकी कारणों से भी बारिश का पानी रुक सकता है, जहां भी नई सड़कों का निर्माण किया जाता है वहां पर जान बूझकर ऐसा नहीं किया जाता कि सड़कों पर बारिश का पानी रुके, फिर भी यदि कहीं कहीं ऐसी स्थिति है तो इस बारे में मनपा प्रशासन से बात कर के जहां जहां बारिश के पानी से आवागमन प्रभावित हो रहा है वहां पर समस्या हल करवाई जाएगी. हमारी कोशिश रहेगी कि मनपा प्रशासन को सड़कों पर पानी रुकने की समस्या से अवगत करा के तुरंत यह समस्या हल की जाए. यह कार्य शीघ्र करने का प्रयास किया जाएगा. शहर के सभी क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकाल में बड़ी बड़ी सड़कों के निर्माण के साथ साथ सभी बस्तियों में छोटी-छोटी सड़कों के निर्माण भी किए गए हैं. सड़कों पर पानी रुकने की जो समस्या कुछ सड़कों पर हैं यह समस्या शीघ्र ही मनपा प्रशासन द्वारा हल करवाई जाएगी. –एड.गिरीश गोखले (भाजपा नेता- पूर्व भाजपा पार्षद)
सम्बंधित ख़बरें
Water logging became a problem on the streets of the city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














