दमदार बारिश से वाशिम के जलाशयों लबालब भरें, 77 परियोजनाओं में 21.86% जलभंडार
Washim Water Level: वाशिम जिले में हुई दमदार बारिश के बाद 77 मध्यम और लघु सिंचाई परियोजनाओं में 64.57 दलघमी उपयोगी जलभंडार दर्ज किया गया है। इससे खरीफ फसलों को राहत मिली है।
सिंचाई परियोजना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Washim Water Reservoir: गत सप्ताह में जिले में हुए दमदार बारिश से नदी नालो के प्रवाह में वृध्दि होकर जिले के जलस्त्रोतो में जलसंग्रहन में वृध्दि हुई है। वाशिम जलसिंचाई विभाग के 1 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक के प्राप्त रिपोर्ट नुसार लघुसिंचाई विभाग के अंर्तगत रहनेवाले दो मध्यम व 75 लघु जलप्रकल्प मिलाकर कुल 77 जलप्रकल्पों में 64.5774 द ल घ मी उपयुक्त जलभंडार उपलब्ध हुआ है, कुल प्रकल्पीय संकलित भंडारन की तुलना में यह प्रमाण 21.86 प्र. श. हो गया है।
जिले में दो मध्यम जलप्रकल्प की कुल संकल्पित क्षमता 28.89 द ल घ मी होकर इन में अभी 5.53 द ल घ मी याने 19.14 प्र. श. उपयुक्त जलभडार हुआ है। वाशिम शहर को जलापूर्ति करनेवाले एकबुर्जी मध्यम जलप्रकल्प में 2.58 द ल घ मी याने 21.55 प्र. श. तो मालेगांव तालुका के सोनल मध्यम जलप्रकल्प में 2.95 द ल घ मी याने 17.43 प्र. श. जलसंग्रग्हन दर्ज किया गया है।
वाशिम में बारिश का सकारात्मक असर
लघु सिंचाई विभाग के 75 लघु जलप्रकल्प की एकत्रित कुल संकल्पित क्षमता 266.561 द ल घ मी होकर अभी इन में 59.0474 द ल घ मी याने 22.15 प्र.श. उपयुक्त जलसंग्रहन हुआ है। कुछ प्रकल्पो में राहत पूर्ण स्थिति नजर आने पर भी अनेक जलप्रकल्पों में अत्यल्प अथवा शून्य जलभंडार है। जिले के जलप्रकल्पों में बढनेवाला यह जलसंग्रहन किसानो के लिए कुछ राहत पहुंचाने हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
छगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Mumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
ये भी पढ़े: यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
खरीफ सीजन के फसलो को अभी इस बारिश का सहारा मिल रहा है लेकिन रबी सीजन के लिए पर्याप्त जलसंग्रहन होने के लिए और अच्छे बारिश की आवश्यकता है। आनेवाले कुछ सप्ताह के संभावित जोरदार बारिश पर जिले के सिंचाई के साथ ही पिने के पानी का नियोजन बड़े प्रमाण में निर्भर रहनेवाला है।
इन प्रकल्पों में राहतपूर्ण जलसंग्रहन
जिले में जिन जलप्रकल्पो में कुछ राहत पूर्ण जलसंग्रहन हुआ है इन में मालेगांव तालुका के पांगरबंदी प्रकल्प में 71.82 प्र. श., मानोरा तालुका के रोहणा जलप्रकल्प में 70.97 प्र. श., गिरोली जलप्रकल्प में 56.98 प्र. श., उमरी जलप्रकल्प में 56.52 प्र. श., और भिलडोंगर जलप्रकल्प में 53.97 प्र. श. जलसंग्रहन हुआ है। वाशिम तालुका के जयपुर प्रकल्प में 55.76 प्र. श., तो वारा जहागीर प्रकल्प में 51.04 प्र. श. जलसंग्रहन हुआ है। दरमियान जिले के अनेक जलप्रकल्पों को अभी भी जोरदार बारिश की प्रतीक्षा कायम है।
