Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Mumbai Metro Line: दहिसर-मीरा मेट्रो लाइन-9 के 10.5 किमी लंबे कॉरिडोर का विद्युतीकरण पूरा हो गया है। जल्द ट्रायल रन के बाद अगले 2-3 महीनों में इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 03, 2026 | 05:21 PM

दहिसर-मीरा मेट्रो (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का इंतजार अब अंतिम दौर में पहुंच गया है, इससे इस परियोजना का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेट्रो लाइन-9 के पूरे 10।5 किलोमीटर कॉरिडोर में बिजली आपूर्ति शुरू होने के साथ परियोजना ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है।

अब शेष चार स्टेशन भी जल्द नेटवर्क से जुड़ने की तैयारी में हैं। तकनीकी परीक्षण और ट्रायल रन के बाद अगले दो से तीन महीनों में पूरी लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पूरी लाइन शुरू होने पर मीरा-भाईंदर और मुंबई के पश्चिम उपनगर के बीच कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिलेगा। इससे यात्रियों का सफर अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक हो जाएगा।

एमएमआरडीए ने 29 जुलाई को काशीगांव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्टेशन के बीच 5.8 किलोमीटर लंबे अंतिम खंड पर ओवरहेड बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। इसके साथ ही पूरे 10.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का विद्युतीकरण पूरा हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

छगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत

Amravati News: माऊली मल्टीस्टेट बैंक में लाखों रुपए फंसे, जमाकर्ताओं का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग

मुंबई कोस्टल रोड दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल बोले- बदल जाएगी शहर की तस्वीर

अब अगले 10 से 15 दिनों में ओवरहेड उपकरण, ट्रैक्शन पावर सिस्टम और अन्य विद्युत अवसंरचना का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षण सफल रहने पर इसी खंड पर मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू होगा। वर्तमान में लाइन-9 का पहला चरण दहिसर पूर्व से काशीगांव तक 4.7 किलोमीटर के हिस्से में संचालित हो रहा है। इस चरण में दहिसर पूर्व, पांडुरंगवाड़ी, मीरागांव और काशीगांव स्टेशन शामिल हैं।

यात्रियों के लिए जल्द खुलेगी मेट्रो

शेष 5.8 किलोमीटर के हिस्से में साई बाबा नगर, मेड़तिया नगर, शहीद भगत सिंह उद्यान और नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्टेशन बनाए गए हैं। इन चार स्टेशनों के शुरू होने के बाद पूरा कॉरिडोर यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ट्रायल रन, तकनीकी परीक्षण और मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद अगले दो से तीन महीनों में पूरी लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत

मेट्रो लाइन-9 एक नजर में

  • मार्ग दहिसर पूर्व-मीरा-भाईंदर
  • कुल लंबाई : 10.5 किमी
  • कुल स्टेशन : 8
  • संचालित खंड: 4.7 किमी (4 स्टेशन)
  • शेष खंड: 5.8 किमी (4 स्टेशन)
  • नए स्टेशनः साईं बाबा नगर, मेड़तिया नगर, शहीद भगत सिंह उद्यान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान
  • अगला चरण: 10-15 दिन में तकनीकी परीक्षण व ट्रायल रन
  • सेवा शुरू होने की उम्मीद : सीएमआरएस मंजूरी के बाद 2-3 महीनों में

आवागमन होगा सुगम

  • पूरी तरह शुरू होने के बाद यात्री दहिसर पूर्व से नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान तक बिना किसी रुकावट के सफर कर सकेंगे।
  • मेट्रो लाइन-9 का इंटरचेंज मेट्रो लाइन-7 और 2ए से होगा, जिससे मीरा-भाईंदर और मुंबई के पश्चिम उपनगर के बीच आवागमन सुगम होगा।
  • इससे सड़क यातायात का दबाव कम होने के साथ यात्रा समय में भी कमी आएगी और मीरा-भाईंदर के यात्रियों को हवाई अड्डे तक बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

Dahisar mira metro line 9 electrification complete trial soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 05:21 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra News
  • MMRDA
  • Mumbai Metro

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.