ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Thane Ring Metro Project: महाराष्ट्र सरकार ने ठाणे अंतर्गत रिंग मेट्रो का विस्तार कलवा, मुंब्रा और दिवा तक करने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट के लिए जनसुनवाई और सुरक्षा रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाएगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Thane Ring Metro Project Expansion News: ठाणे शहर की महत्वाकांक्षी अंतर्गत रिंग मेट्रो परियोजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को कई अहम फैसले लिए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि परियोजना से पहले आधिकारिक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, और कलवा-मुंब्रा-दिवा तक मेट्रो विस्तार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा चेंदणी कोलीवाडा व पुराने ठाणे क्षेत्र का अलग से इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट तैयार किया जाएगा।
मेट्रो प्रोजेक्ट का विरोध नहीं
कोंकण पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एड. निरंजन डावखरे इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उनके लगातार प्रयासों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने ये निर्णय लिए। डावखरे ने स्पष्ट किया कि उन्हें मेट्रो परियोजना का विरोध नहीं है, लेकिन नागरिकों को विश्वास में लिए बिना कोई भी विकास कार्य नहीं होना चाहिए।
जनसुनवाई और विस्तार को मिली मंजूरी
विधायक एड. निरंजन डावखरे ने मांग की थी कि नागरिकों की आपत्तियां, सुझाव और अपेक्षाएं जानने के लिए जनसुनवाई होनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। साथ ही उन्होंने बताया कि तेजी से विकसित हो रहे कलवा, मुंब्रा और दिवा क्षेत्रों को मूल डीपीआर में शामिल नहीं किया गया था। इन इलाकों को भी मेट्रो से जोड़ना जरूरी है। इस पर मेट्रो प्रशासन को विस्तार के लिए तैयार डीपीआर पर आगे की कार्रवाई तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
छगन भुजबल को पालक मंत्री बनाओ… NCP के यूथ विंग ने चौक में लगाया बैनर, बारिश के बीच बढ़ा नासिक का सियासी पारा
Mumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
दमदार बारिश से वाशिम के जलाशयों लबालब भरें, 77 परियोजनाओं में 21.86% जलभंडार
सुरक्षा को लेकर चिंता, होगा असेसमेंट
चेंदणी कोलीवाडा और पुराने ठाणे क्षेत्र से मेट्रो का काम भूमिगत होने वाला है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी। डावखरे ने यह मुद्दा भी बैठक में उठाया। मेट्रो प्रशासन ने आश्वस्त किया कि किसी भी घर को नुकसान नहीं होगा। नागरिकों का भरोसा बढ़ाने के लिए पूरे क्षेत्र का विस्तृत इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट तैयार कर उसे सार्वजनिक करने का निर्णय भी लिया गया।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण के जरिए उठाई गई मांगों के बाद हुई इस उच्चस्तरीय बैठक के फैसलों से ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट को नई गति मिलने की उम्मीद है। जनसुनावनी, विस्तार और सुरक्षा उपायों के कारण यह परियोजना अब और अधिक जन-केंद्रित बन सकेगी।वसरकार का यह कदम ठाणे के नागरिकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
