वाशिम नप चुनाव: नगर अध्यक्ष पद के लिए किस्मत आज़मा रहे 53 उम्मीदवार, सदस्य पदों के लिए मैदान में 714
Maharashtra Local Body Elections: वाशिम नगर परिषद चुनाव 2025 में 53 नगर अध्यक्ष और 714 सदस्य पद के उम्मीदवार मैदान में। 113 नामांकन वापसी के बाद प्रचार तेज हो गया है मतदान 2 दिसंबर को होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
वाशिम नप चुनाव में 53 नगर अध्यक्ष किस्मत आज़मा रहे
Washim Nagar Parishad Election: इस बार के नगर परिषद चुनाव में वाशिम, रिसोड, मंगरुलपीर, कारंजा और मालेगांव नगर पंचायत के कई प्रभागों में एक से अधिक इच्छुक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे चुनाव दिलचस्प हो गया है। वहीं कई स्थानों पर पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज कई कार्यकर्ता बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर आए हैं।
वरिष्ठ नेता नाराज़ कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। जिन स्थानों पर आपत्तियाँ होंगी, वहाँ 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।
नगर परिषदवार नामांकन वापसी
- वाशिम नगर परिषद: 50 सदस्य और 3 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
- मंगरुलपीर नगर परिषद: 11 सदस्य और 1 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
- रिसोड नगर परिषद: 24 सदस्य और 2 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
- कारंजा नगर परिषद: 24 सदस्य और 1 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
- मालेगांव नगर पंचायत: 4 सदस्य और 3 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए
- इस प्रकार कुल 113 सदस्य पद और 10 नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं।
चुनावी प्रचार ने पकड़ी रफ्तार
नामांकन वापसी के बाद अब बचे हुए उम्मीदवारों ने अपने-अपने समीकरण बनाते हुए चुनाव प्रचार को गति दे दी है। हालांकि चुनाव चिन्हों का वितरण अभी नहीं हुआ है, लेकिन जैसे ही चिन्ह आवंटित होंगे, प्रचार और अधिक तेज़ होने की संभावना है। इस चुनाव के लिए मतदान 2 दिसंबर को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग
चुनाव खर्च का हिसाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई, पुणे-पंढरपुर-अक्कलकोट के 40 प्रत्याशी डिस्क्वालिफाई
वाशिम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, 50 स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा गुणवत्ता प्रमाणन
ये भी पढ़े: ट्रेडिंग में निवेश का दिलाया लालच, 2.58 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
वाशिम नगर परिषद की स्थिति
वाशिम नगराध्यक्ष पद के लिए दाखिल 17 नामों में से 3 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। नाम वापस लेने वालों में अपक्ष पूर्व नगराध्यक्ष लक्ष्मण इंगोले, सलीम बेनीवाले और शिवसेना के पूर्व जिला उपप्रमुख नागोराव ठेंगडे शामिल हैं।
