Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में मोबाइल शॉप का शटर काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी काे दबोचा

Washim News: वाशिम जिले के रिसीड शहर में मोबाइल चोरी का मामला 72 घंटे में सुलझा। पुलिस ने 7.34 लाख रुपए मूल्य का 31 मोबाइल और इलेक्ट्रिकल सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 21, 2025 | 02:05 PM

गिरफ्तार आरोपी व जब्त मोबाइल (सोर्स: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Washim Crime News: महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसीड शहर में हुई मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी के 7 लाख 34 हजार रुपए के पूरे सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चोर ने 15 सितंबर की रात सिविल लाइंस इलाके में सागर मोबाइल एंड इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का शटर काटकर 31 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान चुरा लिए थे।

जब सुबह मालिक ने दुकान खोली तो उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में रिसीड पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने गुप्त सूचनाओं और तकनीकी मदद के आधार पर आरोपी शाहिल शाह हकीम शाह (18) की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी शाहिल गजानन नगर रिसीड में रहता है।

लगातार लोकेशन बदल रहे थे आरोपी

आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देने के लिए अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि शाहिल शाह कोल्हापुर, सतारा और पुणे जैसे शहरों में घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर पुणे में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद, पुलिस ने चोरी किए गए सभी 31 मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी और इलेक्ट्रिकल सामान बरामद कर लिए, जिनकी कुल कीमत 7 लाख 34 हजार रुपए है।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीगनर में 8 हजार संपत्तियां होंगी जब्त! बकायेदारों पर कार्रवाई के लिए मनपा तैयार

वाशिम पुलिस का मानना है कि आरोपी कई अन्य वारदातों में शामिल हो सकता है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इससे पहले की घटनाओं में शामिल उसके साथियों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई महंगे फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी कितने समय से इस घटना को अंजाम दे रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है कि आरोपी मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को किसे बेचने वाला था।

Washim mobile shop theft of rs 7 34 lakh one arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 02:05 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Washim

सम्बंधित ख़बरें

1

विकास कुंभारे के बेटे की उम्मीदवारी का विरोध, ‘बाल्या’ के खिलाफ शिकायत

2

गठबंधन के सहयोगी दल ही बिगाड़ेंगे समीकरण, ‘धोखे’ का बदला लेने बड़ी संख्या में उतारे उम्मीदवार

3

परिवारवाद पर शिंदे गुट के नेताओं का प्रहार, कार्यकर्ताओं को मौका देकर बनाई मिसाल

4

आठवले की नाराजगी के बाद महायुति में महा-सुलह, RPI को मिलेंगी 12 सीटें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.