वाशिम में HSRP लगवाने की अंतिम तारीख 30 जून, इसके बाद लगेगा जुर्माना, RTO की चेतावनी
HSRP Deadline 2026: वाशिम जिले में 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
Vehicle Number Plate (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim RTO News: 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीयन नंबर प्लेट एचएसआरपी लगाने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई है। इसके बाद एचएसआरपी न लगे वाहनों पर जुर्मानात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय ने दी है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी अनिवार्य है।
इसका उद्देश्य वाहनों की सुरक्षित पहचान, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ व जालसाजी पर अंकुश लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। वाशिम जिले में 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों की संख्या 1,21,000 है। इनमें से 58,989 वाहनों पर एचएसआरपी लग चुकी है, जबकि शेष 62,011 वाहन अभी भी कार्रवाई के दायरे में हैं। प्रशासन ने वाहनधारकों से अंतिम तारीख से पहले यह प्रक्रिया पूरी करने का आवाहन किया है।
30 जून तक पूरा करें HSRP पंजीकरण
30 जून तक एचएसआरपी लगाने वाले वाहनधारकों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन 1 जुलाई से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर विशेष पथक द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। दुपहिया वाहन पर 450 रुपये, तीन पहिया पर 500 रुपये तथा चार पहिया व भारी वाहन पर 745 रुपये का जुर्माना निर्धारित है। जिले में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने का काम रोझमेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव की चमकी किस्मत, मंत्री पद के रूप में मिलेगा UBT से बगावत का इनाम
नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर निर्माण कार्य और अवैध कब्जों के चलते हर दिन लग रहा महाजाम
गोंदिया में 50 साल पुराना जर्जर पुल बना खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही जारी
ये भी पढ़े: नागपुर: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों से बड़ी मुक्ति; अब सिर्फ शनिवार को ही स्कूलों से मांगी जाएगी जानकारी
नहीं तो दुपहिया से भारी वाहन तक पर जुर्माना
वाहनधारकों को अधिकृत संकेतस्थल पर पंजीकरण कर नंबर प्लेट लगवाने की अपील की गई है। उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी संग्राम जगताप ने कहा कि वाहनधारक अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें और भीड़ से बचने के लिए तुरंत पंजीकरण कराएं।
