Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी

Thane CC Road Contractors Pending Payment: मीरा-भाईंदर में 500 करोड़ रुपये का लोन अटकने से CC सड़क परियोजनाओं का भुगतान रुका है। 22 सड़कें अधूरी हैं और ठेकेदारों को बकाया राशि का इंतजार है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 22, 2026 | 05:55 PM

अधूरी पड़ी सड़क कार्य (सोर्सः फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Thane CC Road Contractors Pending Payment Over Loan: ठाणे जिले के मीरा- भाईंदर शहर में चल रहे सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्यों की रफ्तार अब 500 करोड़ रुपये के लोन पर आकर अटक गई है। मनपा द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों के ठेकेदारों का करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है, क्योंकि मनपा को इंडियन बैंक से स्वीकृत लोन की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।बता दें कि 2 साल पहले मीरा- भाईंदर में लगभग 45 Km लंबी 84 सड़कों के कंक्रीटीकरण का निर्णय लिया गया था।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक उठाई आवाज

इन कार्यों का पूरा वित्तीय भार मनपा पर न पड़े, इसके लिए एकनाथ शिंदे से परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने MMRDA के माध्यम से 21.80 Km लंबी 47 सड़कों का निर्माण कराने का आग्रह किया था। स्वीकृति मिलने के बाद MMRDA ने काम शुरू किया, लेकिन अब तक केवल 25 सड़कें ही पूरी हो सकी हैं, जबकि 22 सड़कें अभी भी अधूरी हैं।

वहीं, मनपा ने 23.79 Km लंबी 37 सड़कों के कंक्रीटीकरण की जिम्मेदारी अपने स्तर पर ली थी। पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण मनपा ने इन कार्यों को पूरा करने के लिए करीब 900 करोड़ रुपये का लोन लेने का प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा था। सरकार की मंजूरी के बाद पहले चरण में 500 करोड़ रुपये का लोन बैंक ऑफ बड़ौदा से लेने का निर्णय हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

रात के समय बस में अंधेरे का फायदा उठा कर कंडक्टर ने की घिनौनी हरकत, MSRTC की चलती बस में महिला से छेड़छाड़

संभाजीनगर मनपा: 3 दिन में फाइल क्लियर, वरना जवाब देना होगा; आयुक्त अमोल येडगे, ई-ऑफिस से प्रशासन में आएगी तेजी

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की आहट! सांसदों के बाद अब उद्धव गुट के विधायकों में टूट की अटकलें तेज

गांवों में चुनावी माहौल गरमाया, मानोरा की 36 ग्राम पंचायतों का आरक्षण घोषित, चुनावी गतिविधियां हुई तेज

बैंक ने लोन का प्रस्ताव मंजूर भी कर दिया, लेकिन बाद में मनपा ने स्वयं लोन लेने से पीछे हटने के कारण बैंक ने मंजूरी रद्द कर दी। इसके बाद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक द्वारा एकनाथ शिंदे के समक्ष मामला उठाए जाने पर मनपा प्रशासन ने पुनः लोन की प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ेः- ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी

इंडियन बैंक की मंजूरी पर सरकार की अंतिम स्वीकृति है बाकी

कई बैंकों द्वारा लोन देने में असमर्थता जताने के बाद आखिरकार इंडियन बैंक ने 500 करोड़ रुपये के लोन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति के अभाव में यह राशि अभी तक मनपा को नहीं मिल सकी है। ठाणे मनपा प्रशासन ने इस संबंध में सरकार को पत्र भी भेजा है। मनपा प्रशासन अनुसार, जब तक लोन की राशि प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक CC सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा। इससे ठेकेदारों में चिंता बढ़ गई है और शहर के कई सड़क परियोजनाओं की गति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Thane cc road contractors pending payment over loan in mira bhayandar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • BMC
  • cement road construction
  • Maharashtra News
  • Municipal Corporation
  • Public transport service
  • Repair of Roads
  • road damaged
  • Road Development
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.