वाशिम में FDA की बड़ी कार्रवाई: अनसिंग में अवैध गर्भपात किट और कामोत्तेजक दवाओं का भंडार जब्त
Washim FDA Raid News: वाशिम FDA की अनसिंग में छापेमारी। बिना प्रिस्क्रिप्शन गर्भपात किट और 20,448 की अवैध कामोत्तेजक दवाएं जब्त। दोषियों पर PCPNDT और ड्रग्स एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी।
- Written By: रूपम सिंह
वाशिम में FDA की बड़ी कार्रवाई तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Prevention of Female Foeticide News: महाराष्ट्र शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे बेटी बचाओ अभियान और गर्भधारणा पूर्व व प्रसूतीपूर्व निदान तंत्र (लिंग चयन प्रतिबंध) अधिनियम, 1994 के कठोर अमल के तहत अन्न व औषध प्रशासन, महाराष्ट्र राज्य, वाशिम कार्यालय ने जिला शल्य चिकित्सक, सामान्य अस्पताल के सहयोग से अनसिंग में बड़ी कार्रवाई की।
इस दौरान दो गंभीर मामले सामने आए। गोपनीय जानकारी के आधार पर अनसिंग के में आई मेडिकल स्टोअर में एक डमी ग्राहक भेजा गया। ग्राहक द्वारा गर्भपात से जुड़ी औषधियों की मांग करने पर बिना किसी वैध चिकित्सकीय प्रिसक्रिप्शन के औषधि की बिक्री की गई। जांच में गर्भपात औषधि किट का स्टॉक पाया गया, जिसके खरीद-बिक्री संबंधी कोई वैध रिकॉर्ड, रसीद या स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था।
पंचनामा कर दवाओं को जब्त कर सैंपल सरकारी औषध विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए। बाद में सहाय्यक आयुक्त (औषधे) गजानन घिरके के नेतृत्व में टीम ने खडसिंगी-अनसिंग परिसर में जांच की। इस दौरान वेग्रा-100 मि.ग्रा. (सिल्डेनाफिल साइट्रेट) नामक कामोत्तेजक एलोपैथिक औषधि गैरकानूनी तरीके से स्टोर में पाई गई। कुल 253 स्ट्रिप्स (प्रत्येक में 4 टैबलेट) जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 20,448 रुपये है। यह स्टॉक बिना किसी वैध दवा बिक्री लाइसेंस के रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
यह भी पढ़ें:- अकोला महानगर पालिका की शास्ती अभय योजना लागू, बकाया संपत्ति कर पर 100% तक ब्याज माफी
सार्वजिनक स्वास्थ्य के लिए बना गंभीर खतरा
- अन्न व औषध प्रशासन ने बताया कि गर्भपात की औषधियों की विनाप्रिक्रिप्शन बिक्री और गैरकानूनी कामोत्तेजक औषधि का भंडारण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
- संबंधितों के खिलाफ औषधि व सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 और गर्भधारणा पूर्व व प्रसूतीपूर्व निदान तंत्र अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिया है कि कन्या भ्रूण हत्या, लिंग चयन और अवैध औषधि व्यवहार के खिलाफ भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई और अधिक तेज की जाएगी।
