Washim News: 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ, जिलाधिकारी ने किसानों से आधार सत्यापन पूरा करने की अपील की
Washim Agriculture Scheme: वाशिम जिले में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना 2026 के तहत 54,107 पात्र किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी का लाभ मिलेगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Aug 01, 2026 | 03:22 PM
वाशिम किसान कर्जमाफी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Washim Farmer Loan Waiver: योग्य किसानों को पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्ज़मुक्ति योजना-2026 के तहत कर्ज़ माफ़ी का लाभ पारदर्शिकता, आसान तरीके से मिल सके, इसके लिए आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी होना चाहिए। योग्य किसानो ने आधार प्रमाणीकरण करके योजना का लाभ लेने का प्रतिपादन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया है। जिलाधिकारी कार्यालय मे आयोजित पत्र परिषद मे वे बोल रहे थे,इस अवसर पर जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था माणिकराव लटपटे प्रमुखता में उपस्थित थे।
राज्य सरकार ने 2 जून, 2026 के सरकारी निर्णय द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना-2026 की घोषणा की है और 15 जुलाई, 2026 के सरकारी निर्णय के अनुसार योजना के मानदंडों को संशोधित किया गया है, इस योजना में माफी, एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) और प्रोत्साहन लाभ ये तीन घटक शामिल हैं, कर्ज माफी घटक में 1 अप्रैल, 2019 और 31 मार्च, 2025 के बीच वितरित फसल कर्ज के साथ पुनर्गठित और पुनर्गठित फसल कर्ज शामिल हैं, 30 सितंबर, 2025 तक बकाया राशि और 31 मार्च, 2026 तक चुकाई नहीं की गई राशि को कर्ज माफी के लिए माना जाएगा, पात्र किसानों को 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा,एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) के तहत, 2 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले किसानों को 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफी लाभ दिया जाएगा, 2 लाख रुपये से ज़्यादा की रकम 31 मार्च, 2027 तक संबंधित बैंक में जमा करने पर 2 लाख रुपये मिलेंगे।
किसानों के लिए बड़ी राहत
प्रोत्साहनपर लाभ घटक के तहत, जिन किसानों ने तीन आर्थिक वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में से किन्हीं दो में फसल कर्ज लेकर उसे तय समय में चुका दिया है और जिन्होंने साल 2025-26 में तय समय में फसल कर्ज चुका दिया है, उन्हें 50,000 रुपये तक का प्रोत्सहान पर लाभ दिया जाएगा यह योजना महा-आयटी विकसित संगणकीय प्रणाली द्वारा लागू की जाकर राज्यभर के बैंको ने कुल 31.17 लाख कर्ज खाते की जानकारी दी है, इसमें 10.01 लाख जिला मध्यवर्ती कोऑपरेटिव बैंकों और 21.16 लाख कमर्शियल बैंकों के कर्ज खाते शामिल हैं,सरकार ने 9 जून 2026 को सभी व्यापारी बैंको को अनुत्पादित कर्जखाते को कुछ राहत देने के निर्देश दिए है।
2 लाख रुपये तक कर्जमाफी, जानें पूरी प्रक्रिया
साथ 1 जुलाई 2026 को सभी बैंको को 1 अप्रेल 2026 के बाद योजना के तहत किसानो के कर्ज खाते पर ब्याज न लेंने के निर्देश दिए है। बैंकों द्वारा जमा किए गए कर्ज खाते के कंप्यूटर वेरिफिकेशन के बाद, वाशिम जिले में 54 हजार 107 पात्र लाभार्थी किसानों के कर्ज खातो की सूची तैयार की गई है, इस में अकोला-वाशिम जिला मध्यवर्ती सहकारी बैक के 29 हजार 856 तो राष्ट्रीयीकृत व व्यापारी बैको की 23 हजार 25 कर्जखातो का समावेश है।
अभी प्रसिध्द की गई सूची में 2 लाख रुपये तक के बकाया कर्ज खाते शामिल हैं, और 2 लाख रुपये और उससे ज़्यादा के अन्य पात्र कर्ज खातें आगे की सुची में शामिल किए जाएंगे, सरकार के निर्देश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 के बाद इस योजना के तहत कर्ज खातो पर ब्याज नहीं लगेगा, यह भी साफ किया गया कि 25 जुलाई 2026 को जारी सूची में शामिल 2 लाख रुपये तक की योग्य रकम सरकार माफ कर देगी, और संबंधित किसानों को बैंक को कोई रकम नहीं देनी होगी।
ये भी पढ़े: 4 मौतों के बाद जागा प्रशासन: नासिक की खस्ताहाल सड़कों पर भड़के नागरिक, गिरीश महाजन ने बुलाई समीक्षा बैठक
पात्र किसानों के खाते में सीधे पहुंचेगी राशि
सरकार के निर्देश नुसार 1 अप्रैल 2026 के बाद योजना के तहत कर्जखाते पर व्याज नही लगेगा, 25 जुलाई 2026 को प्रसिध्द किए सूची मे के दो लाख रुपयो तक योग्य राशी सरकार के जरिए माफ किए जानेवाली है, 31 जुलाई 2026 तक 36 हजार 725 किसानों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है और प्रक्रिया चल रही है, आधार प्रमाणीकरण के बाद, योग्य कर्ज माफी की राशी सीधे संबंधित कर्ज खाते में लाभ वितरण पद्धति से जमा करके कर्जखाते निरंक किया जाएगा, जिसके बाद किसानों को नए फसल लोन मिल सकेंगे ऐसी जानकारी जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने दी है।
पत्र परिषद में जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था एम. एस. लतपते, अधिन जिला उपनिबंधक, सहकारी संस्था की ओर के सहकार अधिकारी ग्रेड-2 जी. एन. कुकडे, वरिष्ठ लिपीक ए. बी. सावंत, कनिष्ठ लिपीक ए. डी. वानखडे, लेखापरीक्षक ग्रेड-2 जी. एस. घुगे उपस्थित थे।
Washim ahilyadevi holkar farmer loan waiver scheme 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 01, 2026 | 03:22 PM
