वाशिम में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण महाअभियान, महेश भवन में कार्यशाला आयोजित
Washim News: भारतीय जनता पार्टी वाशिम शहर मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार को स्थानीय महेश भवन में उत्साहपूर्वक किया गया.
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन विधायक शाम खोड़े के हाथों संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे ने की. इस अवसर पर पूर्व विधायक एड. विजय जाधव, नगराध्यक्ष अनिल केंदले, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधाकर परलकर, पूर्व नगराध्यक्ष अशोक हेडा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे.
विधायक शाम खोड़े ने अपनी राजनीतिक यात्रा का अनुभव साझा किया. नगराध्यक्ष अनिल केंदले ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण कार्यशाला का लाभ उठाने का आवाहन किया. जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे ने कहा कि संगठन ही पार्टी की शक्ति है. प्रथम सत्र में डॉ. श्रींकांत राजे ने पार्टी की वैचारिक नींव पर मार्गदर्शन किया.
पूर्व विधायक एड. विजय जाधव ने पार्टी के इतिहास और विस्तार पर प्रकाश डाला. हमारा विजन विषय पर सुभदा नायक और सूरज चौधरी ने मार्गदर्शन किया.इस अवसर पर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाली फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन हेमलता विस्पुते ने किया.इस प्रशिक्षण कार्यशाला में वाशिम मंडल और अनसिंग मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.