Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी समारोह से चोरी हुई बाइक, 3 घंटे में बरामद दो आरोपी गिरफ्तार, भातकुली पुलिस की कार्रवाई

  • Author By Manish Vishwabhno | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 23, 2026 | 06:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: भातकुली थाना क्षेत्र के माऊली मंगल कार्यालय के सामने से हुई दुपहिया चोरी के मामले में पुलिस ने तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिफ्तार किया है. आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपियों में सूरज उर्फ भोला मुन्नालाल सकवार 30, नांदेडा बु. दर्यापुर व गौरव विट्ठल ढोणे 30, म्हैसपुर, भातकुली का समावेश है.

शादी में गए युवक की बाइक हुई थी चोरी शिकायतकर्ता पराग अशोकराव कडू 32, धामणगांव रेलवे अपनी बाइक क्रमांक एमएच 32/ एन 1116 से भातकुलीदर्यापुर रोड पर स्थित माउली मंगल कार्यालय में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे.

दोपहर करीब 12.30 बजे जब वे शादी निपटाकर बाहर आए, तो उन्हें पार्किंग से अपनी बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद उन्होंने भातकुली थाने में शिकायत दी. मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में भातकुली पुलिस ने अपने तकनीकी कौशल और गुप्त मुखबिरों के जाल का उपयोग किया.

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: राम प्रगट उत्सव को लेकर यातायात में बदलाव की मांग, दोपहिया वाहनों पर रोक का सुझाव

हिंद दी चादर नाट्यप्रयोग: गुरु तेग बहादुर साहब के शौर्य का जीवंत चित्रण

खामगांव में अन्नाभाऊ साठे के पुतले को स्थायी स्वरूप देने की मांग

अमरावती में प्लॉट खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे के भीतर आरोपी सूरज सकवार और गौरव ढोणे को हिरासत में लिया. आरोपी है शातिर अपराधी पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गौरव ढोणे के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में वाहन चोरी के पहले से ही 11 मामले दर्ज हैं.

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन आरोपियों ने शहर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है. उक्त कार्रवाई भातकुली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र राजुलवार, उपनिरीक्षक रवींद्र टाले, प्रशांत यादव, भगवान गिरी, प्रदीप ठाकरे ने की.

Bike stolen from wedding ceremony recovered within 3 hours two accused arrested bhatkuli police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 05:47 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.